Friday, 20 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

'आप' अकेले लड़ेगी दिल्ली विधानसभा चुनाव

आज सीएम केजरीवाल के आवास पर बैठक बुलाई गई थी।आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन से अलग होने का फैसला किया है।

'आप' अकेले लड़ेगी दिल्ली विधानसभा चुनाव
Gopal Rai

केटी न्यूज़/दिल्ली

आज सीएम केजरीवाल के आवास पर बैठक बुलाई गई थी।आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन से अलग होने का फैसला किया है।गोपाल राय पार्टी के वरिष्ठ नेता ने सीएम अरविंद केजरीवाल के घर हुई बैठक के बाद इसकी घोषणा की।उन्होंने कहा कि यह गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए था।

'आप' अकेले लड़ेगी दिल्ली विधानसभा चुनाव

अब उन्होंने ऐलान किया है कि हमारी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी।बैठक के बाद गोपाल राय ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हमने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन करने का फैसला किया था लेकिन विधानसभा चुनाव हम अकेले ही लड़ेंगे।गोपाल राय ने कहा कि हम दिल्ली की जनता के साथ मिलकर इस लड़ाई को जीतेंगे।बैठक में लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर समीक्षा की गई। उन्होंने आगे कहा कि यह पहले से तय था कि यह गठबंधन लोकसभा चुनाव तक के लिए है। लोकसभा चुनाव हमने ईमानदारी के साथ लड़ा था।

'आप' अकेले लड़ेगी दिल्ली विधानसभा चुनाव

आप पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी।आप पार्टी ने लोकसभा चुनाव में इंडिया अलायंस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था।दिल्ली में आप और कांग्रेस ने साथ मिलकर लोकसभा का चुनाव लड़ा था। कांग्रेस ने 3 और आप ने 4 सीटों पर चुनाव लड़ा।इस गठजोड़ के बाद भी दिल्ली की सातों सीटें बीजेपी की झोली में गई।इससे पहले सीएम केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि हमने कांग्रेस के साथ न तो परमानेंट शादी की है और ना ही लव मैरिज। उन्होंने कहा कि हम लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन में शामिल हुए है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।