Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका
Keshav Times

अपने पद से क्यों नहीं दिया था केजरीवाल ने इस्तीफ़ा, प्रेस को संबोधित कर बताया

केजरीवाल ने कहा कि मेरी लड़ाई तानाशाही के ख़िलाफ़ है। देश के लिए 100 सीएम पद क़ुर्बान है। पर मेरी लड़ाई तानाशाही के ख़िलाफ़ है क्योंकि मैं हार मान जाता तो आने वाले वक़्त में किसी भी सीएम को ये जेल भेजकर इस्तीफ़ा ले लेंगे।

अपने पद से क्यों नहीं दिया था केजरीवाल ने इस्तीफ़ा, प्रेस को संबोधित कर बताया
केटी न्यूज़,  ऑनलाइन डेस्क: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेल से रिहाई के बाद आज प्रेस को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बताया कि उन्हें जेल से रिहाई केवल 50 दिनों में मिली क्योंकि उनपर भगवान बजरंगबली की कृपा थी। उन्होंने कहा कि उन्हें दिल्ली और देश की राजनीति में परिवर्तन लाने के लिए भेजा गया है।

केजरीवाल ने अपने संबोधन में उन लोगों के सवालों का जवाब दिया जो पूछ रहे थे कि वह सीएम पद से क्यों इस्तीफा नहीं दे रहे। उन्होंने कहा कि उन्हें जेल में डालकर उनकी सरकार को गिराने की साजिश रची गई थी।

केजरीवाल ने कहा कि मैंने ठान लिया है कि मैं जेल से सरकार चलाकर दिखाऊंगा। उन्होंने इस आगे कहा कि मुझे पद का लालच नहीं है।

इस संबंध में केजरीवाल ने कहा कि उन्हें पद का लालच नहीं है। उन्होंने कहा कि बीते 75 साल में भारत में जितने राज्यों में चुनाव हुआ, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ कि दिल्ली जितनी ऐतिहासिक जीत किसी पार्टी को मिली हो। मेरी लड़ाई तानाशाही के ख़िलाफ़ है। देश के लिए 100 सीएम पद क़ुर्बान है। पर मेरी लड़ाई तानाशाही के ख़िलाफ़ है क्योंकि मैं हार मान जाता तो आने वाले वक़्त में किसी भी सीएम को ये जेल भेजकर इस्तीफ़ा ले लेंगे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।