अपने इस उम्मीदवार सपा ने मैनपुरी के मैदान में उतारा।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी सीट पर चुनावी मैदान में हैं।

अपने इस उम्मीदवार सपा ने मैनपुरी के मैदान में उतारा।
Dimple Yadav

केटी न्यूज़/दिल्ली

तीसरे चरण में यूपी की 10 सीटों पर मतदान होना है।लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियां तेज हैं।इन सीटों में सबसे हॉट सीट है मैनपुरी लोकसभा सीट।सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव इस सीट पर चुनावी मैदान में हैं।वही BJP की तरफ से इस सीट पर दिग्गज नेता जयवीर सिंह प्रत्याशी है।इस बार सपा और कांग्रेस इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही हैं।रालोद इस बार एनडीए के तहत बीजेपी का हिस्सा है।

सपा का गढ़ मानी जाती है मैनपुरी सीट।समाजवादी पार्टी का इस सीट पर 1996 से कब्जा है।सपा संस्थापक और दिवंगत 'मुलायम सिंह यादव' इस सीट पर 5 बार सांसद का चुनाव जीते थे। बहु डिंपल यादव को यही वजह है कि सपा की इस सुरक्षित सीट से उतारा गया है।2019 लोकसभा चुनाव में डिंपल यादव ने कन्नौज सीट से चुनाव लड़ा था और वहां से हार गई थी।अक्टूबर 2022 में मुलायम सिंह यादव के देहांत के बाद इस सीट पर उपचुनाव करवाया गया था।तब सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनाव जीत संसद पहुंची।

वहीं भाजपा उम्मीदवार जयवीर सिंह वर्तमान में मैनपुरी सदर सीट से विधायक हैं।उन्हें सीएम योगी आदित्यनाथ का करीबी तेजतर्रार सिपहसालार माना जाता है।वह यूपी सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री है।पिछले विधानसभा चुनाव में जयवीर ने इस सीट को जीतकर बीजेपी के खाते में डाला था।जयवीर की सीट के ओबीसी और ठाकुर वोट बैंक में मजबूत पकड़ है।वह तीसरी बार विधायक बने हैं।जिसके बाद उनका यूपी की राजनीति में कद बढ़ गया है।