इन विदेशी पंडित ने बताया BJP जीतेगी कितनी सींटे

अब इसी बीच देश-विदेश के जानेमाने चुनावी पंडित सीटों का अनुमान लगाने लगे हैं।इस बारे में एक अमेरिकी चुनावी पोल के जानकार का अनुमान सामने आया है।

इन विदेशी पंडित ने बताया BJP जीतेगी कितनी सींटे
BJP Seat

केटी न्यूज़/दिल्ली

लोकसभा चुनाव अब अंतिम दौर में पहुंच चुका है।सींटो को लेकर एक दिन पहले  देश के जानेमाने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भाजपा को मिलने वाली संभावित सीटों के बारे में अनुमान जताया था।प्रशांत किशोर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा शानदार प्रदर्शन करने जा रही है।वह बीते 2019 के चुनाव जितनी सीटें या उससे अधिक जीत सकती है। यानी उनका स्पष्ट कहना था कि इस बार भी भाजपा की सीटें 300 के पार रहने वाली है।

 

अब इसी बीच देश-विदेश के जानेमाने चुनावी पंडित सीटों का अनुमान लगाने लगे हैं।इस बारे में एक अमेरिकी चुनावी पोल के जानकार का अनुमान सामने आया है।इस पॉलिटिकल साइंटिस्ट और चुनाव विशेषज्ञ का नाम इयॉन ब्रेमर है।उन्होंने यह दावा किया है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 305 सीटें मिलेंगी,यानी भाजपा को अधिकतम 315 और न्यूनमता 295 सीटें मिल सकती हैं।उन्होंने भाजपा को बीते 2019 से अधिक सीटें दी हैं।ऐसे में लगता है कि इस बार एनडीए का 400 पार का नारा काफी हद तक सही साबित हो जाएगा

इयॉन ब्रेमर यूरेशिया ग्रुप के संस्थापक हैं।यह एक रिस्क एंड रिसर्च कंसल्टेंसी कंपनी है।उन्होंने भारत के आम चुनाव के बारे में कहा कि वैश्विक नजरिये से देखें तो केवल भारत का आम चुनाव पूरी तरह स्टैबल दिख है,वरना हर चीज यहां तक कि इस साल नवंबर में अमेरिका में होने वाला चुनाव भी समस्याओं से भरा हुआ दिख रहा है।अगर ऐसा होता है तो यह भाजपा की अब तक की सबसे बड़ी जीत होगी। 2014 के लोकसभाच चुनाव में भाजपा को 282 और 2019 में 303 सीटें मिली थीं।