पंजाब बस हादसे में डुमरांव निवासी युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
डुमरांव के एक युवक की पंजाब में सड़क हादसे में मौत हो गई है। यह हादसा सोमवार की सुबह करीब पांच बजे बंगा के पास गांव मजारी में हुआ। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आ गई, जिस कारण तेज रफ्तार बस हाइवे का रेलिंग तोड़ते हुए सर्विस रोड पर जा गिरी। इस हादसे में कुल चार लोगों की मौत हुई है।

-- डुमरांव के खिरौली का रहने वाला था मृतक, पंजाब में बतौर फैशन डिजायनर कर रहा था जांब, मनाली से अमृतसर आने के दौरान हुआ हादसा
केटी न्यूज/डुमरांव
डुमरांव के एक युवक की पंजाब में सड़क हादसे में मौत हो गई है। यह हादसा सोमवार की सुबह करीब पांच बजे बंगा के पास गांव मजारी में हुआ। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आ गई, जिस कारण तेज रफ्तार बस हाइवे का रेलिंग तोड़ते हुए सर्विस रोड पर जा गिरी। इस हादसे में कुल चार लोगों की मौत हुई है।मृतक आदित्य गौतम उर्फ सौरफ (28 वर्ष) पिता हरेन्द्र चौबे मूल रूप से डुमरांव के खिरौली गांव का रहने वाला था तथा पिछले डेढ़-दो दशक से उसका परिवार डुमरांव बाइपास रोड में घर बनाकर रहता था।

घटना की जानकारी मिलने के बाद से पूरा परिवार बदहवास हो गया है। मृतक के बड़े भाई वैभव गौतम समेत परिवार व करीबी रिश्तेदार पंजाब पहुंच गए है। जबकि पिता हरेन्द्र चौबे व माता सुधा देवी बेसुध हो गए है। मृतक दो भाई व तीन बहनों में सबसे छोटा था। परिवार के करीबी लोगों का कहना है कि वह फैशन डिजायनर था तथा अपने जाब के तहत ही पंजाब से मनाली गया था। वहां से अमृतसर लौटने के दौरान ही हादसे का शिकार हो गया।

