कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की नई लिस्ट

कांग्रेस ने अपने चार उम्मीदवारों की लोकसभा चुनाव को लेकर एक सूची जारी कर दी है।

कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की नई लिस्ट
कांग्रेस

केटी न्यूज़/दिल्ली

कांग्रेस ने अपने चार उम्मीदवारों की लोकसभा चुनाव को लेकर एक सूची जारी कर दी है।हरियाणा के गुड़गांव सीट से राज बब्बर को उम्मीदवार बनाया है।आनंद शर्मा को हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है। सतपाल रायजादा को हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।वहीं महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ सीट से भूषण पाटिल कैंडिडेट घोषित किए गए हैं।

राज बब्बर और भूषण पाटिल तो लोकसभा चुनाव लड़ते रहे हैं लेकिन कांग्रेस ने इस बार नेता आनंद शर्मा और सतपाल रायजादा को भी मौका दिया है। ये दोनों पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। आनंद शर्मा हिमाचल प्रदेश की राज्यसभा सीट से संसद का रास्ता तय करते रहे हैं और वह UPA सरकार में वाणिज्य मंत्री भी रह चुके हैं।लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी डॉक्टर राजीव भारद्वाज के खिलाफ आनंद शर्मा पहली बार चुनाव मैदान में उतरेंगे।एक और खास बात ये भी है कि आनंद शर्मा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के भी बेहद करीबी माने जाते हैं।

राजीव भारद्वाज और आनंद शर्मा दोनों ही ब्राह्मण समुदाय से संबंध रखते हैं। दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के सामने भी एक राजपूत चेहरे को कांग्रेस ने चुनावी रण में उतारा है। साल 2017 में ऊना सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने सतपाल रायजादा को हमीरपुर से कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है। साल 2022 में सतपाल रायजादा भाजपा के सतपाल सिंह सत्ती से चुनाव हार गए थे। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से अनुराग ठाकुर लगातार 4 बार चुनाव जीत चुके हैं, यह सीट रायजादा के लिए बड़ी चुनौती वाली सीट है और कोंग्रेस के लिए भी।