कांग्रेस धरती से गायब हो जाएगी-राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को मध्यप्रदेश के खंडवा में पहुंचे।

कांग्रेस  धरती से गायब हो जाएगी-राजनाथ सिंह
Rajnath Singh

केटी न्यूज़/दिल्ली

लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की प्रचार प्रसार के लिए लगातार राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज नेताओं द्वारा चुनावी जनसभाओं का आयोजन किया जा रहा है।इसी सिलसिले में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को मध्यप्रदेश के खंडवा में पहुंचे।यहां चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कांग्रेस को जमकर लताड़ा है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जिस तरह से धरती से डायनासोर गायब हो गए।उसी तरह से कुछ दिनों में कांग्रेस भी धरती से गायब हो जाएगी।उस समय जब आप बच्चों से कांग्रेस के बारे पूछेंगे तो, बच्चे बोलेंगे कौन कांग्रेस…?

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह खंडवा लोकसभा क्षेत्र के पुनासा में चुनावी सभा को संबोधित करने आए थे।यहां उन्होंने कई मुद्दों पर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया।रक्षा मंत्री ने सूरत और इंदौर का जिक्र करते हुए कहा कि चमत्कार हो गया ।कांग्रेस के प्रत्याशी नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि इससे पहले भी 20 बार लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए।तब लोकतंत्र खतरे में नहीं आया।भाजपा के प्रत्याशियों को निर्विरोध चुन लिया गया।तब कांग्रेस का लोकतंत्र को खतरे में था।इसके साथ ही रक्षा मंत्री ने ‘अबकी बार 400 पार’ का नारा भी दिया।राजनाथ ने कहा कि आने वाले समय में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होंगे, हमारी पार्टी इसके लिए प्रस्ताव लेकर आएंगी। जरूर पड़ी तो संशोधन भी करेगी।