Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

पशुपति पारस का ऐलान-कहा "सभी दरवाज़े खुले हुएं है

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने संसदीय दल की बैठक की

पशुपति पारस का ऐलान-कहा "सभी दरवाज़े खुले हुएं है
Pashupati Paras

केटी न्यूज़/नई दिल्ली

बिहार में NDA के सीट बंटवारे में पशुपति पारस को तरजीह ना मिलने की बात सामने आ रही है।इस बीच राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी  के प्रमुख पशुपति पारस महागठबंधन के साथ जाने को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

पशुपति पारस का ऐलान-कहा "सभी दरवाज़े खुले हुएं है

एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर चल रही गहमागहमी के बीच राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने संसदीय दल की बैठक की। बैठक में पार्टी नेताओं से विचार विमर्श करने के बाद पारस ने बड़ा एलान करते हुए कहा है कि वे और उनके सांसद उसी सीट से चुनाव लड़ेंगे, जिस सीट से वे जीतकर पार्लियामेंट में पहुंचे हैं।

पशुपति पारस का ऐलान-कहा "सभी दरवाज़े खुले हुएं है

राष्ट्रीय लोजपा के अध्यक्ष और एनडीए सरकार में मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि अप्रैल और मई महीने में लोकसभा का चुनाव होने जा रहा है।कल चुनाव की तारीखों का एलान हो जाएगा। हमारी पार्टी 2014 से लेकर अभी तक एनडीए का हिस्सा है और आजतक बहुत ही ईमानदारी और वफादारी से हमलोगों ने एनडीए गठबंधन के साथ मित्रता निभाई।

पशुपति पारस का ऐलान-कहा "सभी दरवाज़े खुले हुएं है

पारस ने कहा कि संसदीय बोर्ड ने फैसला लिया है कि जब तक बीजेपी का लिस्ट नहीं आता है तबतक हमारी बीजेपी नेतृत्व से मांग हैं कि कोई भी फैसला लेने से पहले एक बार जरूर विचार करें। उन्होंने कहा कि बीजेपी की तरफ से जबतक सीटों को लेकर विदिवत एलान नहीं किया जाता है और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की जाती है तबतक हमलोग इंतजार करेंगे। यदि हमलोगों को उचित सम्मान नहीं दिया गया तो हमारी पार्टी और हमलोग स्वतंत्र हैं। सभी दरवाजे खुले हुए हैं कहीं भी जाकर हमलोग चुनाव लड़ेंगे।

पशुपति पारस का ऐलान-कहा "सभी दरवाज़े खुले हुएं है

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोजपा के तमाम पांच सांसद और अन्य पदाधिकारियों ने बैठक की। मीडिया के माध्यम से जो खबरें सामने आ रही है, उसके मुताबिक हमारी पार्टी को सीटों के बंटवारे में तरजीह नहीं दी गई है। इससे हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में निराशा है। राजनीति करने वाला आदमी कोई साधु का जमात नहीं होता है और उसे जनता के बीच में जाने होता है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।