Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी
Keshav Times

कृष्णाब्रह्म में शराब की खेप के साथ पकड़ाई महिला तस्कर

शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कृष्णाब्रह्म थाना पुलिस ने एक बार फिर सख्त संदेश दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई त्वरित कार्रवाई में नोनियापुरा गांव से विदेशी शराब की तस्करी में संलिप्त एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने महिला के घर से कुल 14.625 लीटर विदेशी शराब बरामद की, जिसे बिक्री के उद्देश्य से रखा गया था।

कृष्णाब्रह्म में शराब की खेप के साथ पकड़ाई महिला तस्कर

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कृष्णाब्रह्म थाना पुलिस ने एक बार फिर सख्त संदेश दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई त्वरित कार्रवाई में नोनियापुरा गांव से विदेशी शराब की तस्करी में संलिप्त एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने महिला के घर से कुल 14.625 लीटर विदेशी शराब बरामद की, जिसे बिक्री के उद्देश्य से रखा गया था।थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि इलाके में अवैध शराब की बिक्री की सूचना मिलते ही टीम गठित कर गुरुवार को छापेमारी की गई। जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधियों की पुष्टि हुई और मौके से पूनम देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामदगी के बाद महिला के खिलाफ स्थानीय थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कृष्णाब्रह्म में शराब की खेप के साथ पकड़ाई महिला तस्कर

पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई से गांव में चल रहे अवैध नेटवर्क पर प्रभाव पड़ेगा और अन्य तस्करों में भी भय का माहौल बनेगा। शुक्रवार को आरोपी महिला को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही, स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।

कृष्णाब्रह्म में शराब की खेप के साथ पकड़ाई महिला तस्कर

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।