Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी
Keshav Times

महज 200 रूपए के लिए मैकेनिक की पिटाई, लूट का भी लगाया आरोप

कृष्णाब्रह्म बाजार में मामूली रकम को लेकर हुआ विवाद अचानक गंभीर आपराधिक घटना में बदल गया। बाइक रिपेयर के मात्र 200 रूपए के अंतर ने एक मेहनतकश मैकेनिक को अस्पताल पहुंचा दिया और बाजार में दहशत का माहौल पैदा कर दिया।

महज 200 रूपए के लिए मैकेनिक की पिटाई, लूट का भी लगाया आरोप

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

कृष्णाब्रह्म बाजार में मामूली रकम को लेकर हुआ विवाद अचानक गंभीर आपराधिक घटना में बदल गया। बाइक रिपेयर के मात्र 200 रूपए के अंतर ने एक मेहनतकश मैकेनिक को अस्पताल पहुंचा दिया और बाजार में दहशत का माहौल पैदा कर दिया।पीड़ित बाइक मैकेनिक सह पार्ट्स दुकानदार मो. डब्लू के अनुसार एक युवक बाइक मरम्मत के लिए उनकी दुकान पर आया था। बाइक ठीक होने के बाद जब 600 की मजदूरी मांगी गई, तो युवक ने 400 से अधिक देने से इनकार करते हुए धमकी दी और चला गया। मामला वहीं शांत हो गया, लेकिन अगले दिन यह विवाद हिंसक रूप ले बैठा।

महज 200 रूपए के लिए मैकेनिक की पिटाई, लूट का भी लगाया आरोप

सुबह जब दुकानदार अपनी दुकान खोलकर साफ-सफाई कर रहे थे, तभी वही युवक 8 से 10 अज्ञात लोगों के साथ वहां पहुंचा और अचानक हमला कर दिया। लाठी-डंडों से की गई मारपीट में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गए। इतना ही नहीं, हमलावर दुकान के काउंटर में रखे करीब 8 हजार नकद रूपए लेकर फरार हो गए।घायल दुकानदार के बयान पर कृष्णाब्रह्म थाना में भरत पांव गांव निवासी मिथिलेश यादव सहित 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

महज 200 रूपए के लिए मैकेनिक की पिटाई, लूट का भी लगाया आरोप

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।