Friday, 20 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ
Keshav Times

जेल से चलेगी केजरीवाल की सरकार

राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संदीप पाठक ने आज सोमवार को साफ कर दिया है कि केजरीवाल सीएम पद से इस्तीफा नहीं देंगे।उन्होंने कहा सरकार जेल से ही चलेगी।

जेल से चलेगी केजरीवाल की सरकार
Arvind Kejriwal

केटी न्यूज़/दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं।वह अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे।आप के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संदीप पाठक ने आज सोमवार को साफ कर दिया है कि केजरीवाल सीएम पद से इस्तीफा नहीं देंगे।उन्होंने कहा सरकार जेल से ही चलेगी।

जेल से चलेगी केजरीवाल की सरकार

संदीप पाठक ने कहा कि जेल में मंत्रियों के साथ बैठक करने के लिए जो कानूनी प्रक्रिया होगी उनका पालन किया जाएगा और नियमों के अनुसार ही ऐसा होगा।उन्होंने जानकारी दी कि अगले सप्ताह केजरीवाल  2-2 मंत्रियों से जेल में ही मुलाकात करेंगे।इसके दौरान वह उनके विभागों के काम काज की समीक्षा करेंगे।मंत्रियों के लिए उनके कार्यों से जुड़े दिशा-निर्देश भी समय-समय पर जारी होते रहेंगे।केजरीवाल ने अपने विधायकों को आदेश दिया है कि अब वह पहले से दोगुनी मेहनत करें।पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता जोश के साथ जुटे हुए हैं।अब सरकार दिल्ली जेल से ही चलेगी।

जेल से चलेगी केजरीवाल की सरकार

राष्ट्रीय महासचिव संदीप ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की माताओं-बहनों को हर महीने 1000 रुपये सम्मान निधि के रूप में देने की बात कही है।अब इसे बजट में भी अनुमति मिल गई है।केजरीवाल जैसे ही जेल से बाहर आएंगे यह योजना लागू कर दी जाएगी।सभी राज्यों में चुनाव प्रचार चल रहा है।लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आम आदमी पार्टी की स्थिति मजबूत है।भाजपा के अन्याय का जवाब जनता इस लोकसभा चुनाव में देगी।

 

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।