Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

पूर्व विधायक बोगो सिंह ने तेजस्वी यादव से की मुलाकात

Bihar politics- बोगो सिंह की तेजस्वी यादव के साथ मुलाकात को लेकर किए गए इस पोस्ट के बाद सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह के राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर मटिहानी विधानसभा से चुनाव लड़ने की चर्चा है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात की है।

पूर्व विधायक बोगो सिंह ने तेजस्वी यादव से की मुलाकात

पूर्व विधायक बोगो सिंह ने तेजस्वी यादव से की मुलाकात

Bihar politics- बोगो सिंह की तेजस्वी यादव के साथ मुलाकात को लेकर किए गए इस पोस्ट के बाद सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह के राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर मटिहानी विधानसभा से चुनाव लड़ने की चर्चा है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात की है। अब यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। इस मुलाकात के बाद संभावना जताई जा रही है कि बोगो सिंह आरजेडी के टिकट पर मटिहानी से बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं।

तेजस्वी के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीरें 

तेजस्वी से मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बोगो सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा, पटना में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री तेजस्वी यादव जी से सफलतापूर्वक भेंट करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस मुलाक़ात के दौरान विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं अपने मटिहानी विधानसभा परिवार हेतु जनहित से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। श्री तेजस्वी यादव जी की सरलता, मार्गदर्शन एवं सकारात्मक विचारधारा से ऊर्जा मिली। उनसे हुई यह बातचीत भविष्य में क्षेत्र और समाज की बेहतरी हेतु नये आयाम तय करने में सहायक सिद्ध होगी।

मटिहानी विधानसभा का दंगल होगा दिलचस्प

राजनीतिक पंडितों का कहना है कि बोगो सिंह अगर राजद के टिकट पर चुनाव लड़ते हैं तो मटिहानी विधानसभा का दंगल काफी चर्चा में रहेगा। बोगो सिंह लगातार चार बार मटिहानी से विधायक रह चुके हैं। उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत 2005 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत के साथ की थी।

जदयू से नाराज चल रहे बोगो सिंह

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से वह जदयू से नाराज चल रहे थे। अब उनका तेजस्वी यादव से मुलाकात करना। माना जा रहा है कि बोगो सिंह की राजद से टिकट की दावेदारी को लेकर कोशिशें तेज हो गई हैं। ये मुलाकात इस बात का संकेत दे रहा है कि वह जल्द ही राजद के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान कर सकते हैं।

राजद के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं बोगो सिंह

वहीं, स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा जोर पकड़ने लगी है कि अगर बोगो सिंह राजद से मैदान में उतरते हैं तो उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। बोगो सिंह ने मुलाकात के बाद कहा कि तेजस्वी यादव की सरलता, मार्गदर्शन और सकारात्मक विचारधारा से उन्हें ऊर्जा मिली है। उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान क्षेत्र और समाज की बेहतरी से जुड़े कई मुद्दों पर सार्थक विमर्श हुआ है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।