Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

2047 तक मेरा लक्ष्य है कि तेलुगु लोग दुनिया में पहले नंबर पर हों-चंद्रबाबू नायडू

12 जून को चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है।शपथ लेने के बाद चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में प्रसिद्ध वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन किए।

2047 तक मेरा लक्ष्य है कि तेलुगु लोग दुनिया में पहले नंबर पर हों-चंद्रबाबू नायडू
Chandrababu Naidu

केटी न्यूज़/आंध्र प्रदेश

12 जून को चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है।शपथ लेने के बाद चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में प्रसिद्ध वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन किए।उनकी पार्टी टीडीपी ने जनसेना और भाजपा के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव में एकतरफा जीत हासिल की है। इसके बाद चंद्रबाबू नायडू ने पूर्ववर्ती जगन रेड्डी की सरकार पर बड़ा हमला बोला है। नायडू ने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम में बड़े स्तर पर गड़बड़ी का आरोप लगाया है। 

2047 तक मेरा लक्ष्य है कि तेलुगु लोग दुनिया में पहले नंबर पर हों-चंद्रबाबू नायडू

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने अमरावती में पूर्ववर्ती सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व राज्य सरकार ने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम  का व्यवसायीकरण किया। नायडू ने कहा कि प्रसाद अच्छी गुणवत्ता का होना चाहिए और इसकी कीमतें नहीं बढ़ाई जानी चाहिए। चंद्रबाबू ने कहा कि दर्शन के टिकट की ब्लैक मार्केटिंग नहीं होनी चाहिए। नायडू ने बड़ा आरोप लगाते हुए ये भी कहा कि पिछली सरकार द्वारा इस धार्मिक स्थल को मारिजुआना , शराब और मांसाहारी भोजन का केंद्र बना दिया गया। नायडू ने वादा किया है कि तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम से सफाई शुरू होगी। 

2047 तक मेरा लक्ष्य है कि तेलुगु लोग दुनिया में पहले नंबर पर हों-चंद्रबाबू नायडू

नायडू ने कहा कि आजकल मैं भारत को दुनिया में पहले स्थान पर लाने के लिए प्रार्थना करता हूं। भारतीयों में भी तेलुगु लोग शीर्ष पर होने चाहिए। इसलिए मैं अधिकारियों, कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं समेत सभी लोगों से पिछले पांच साल में हुए नुकसान की भरपाई के लिए मिलकर काम करने की अपील करता हूं। आइए हम सब मिलकर काम करें और आगे बढ़ें।नायडू ने कहा,2047 तक मेरा लक्ष्य है कि तेलुगु लोग दुनिया में पहले नंबर पर हों। गरीबी को जल्द से जल्द खत्म किया जाए। ऐसा राज्य बनाया जाए जहां कोई गरीब न हो। आंध्र प्रदेश को नंबर एक राज्य बनाना है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।