अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, खड़गे को भेजी चिट्ठी

कांग्रेस सरकार में 15 साल मंत्री रहे दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे को इस्तीफ़ा भेजा है। इस्तीफे में उन्होंने पार्टी के दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया पर कई आरोप लगाए हैं।

अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, खड़गे को भेजी चिट्ठी
केटी न्यूज़, नई दिल्ली। चुनाव के लिए टिकट बंटवारे को लेकर दिल्ली कांग्रेस में असंतोष है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा है।
दिल्ली प्रभारी पर लगाया आरोप
अरविंदर सिंह लवली ने अपने चार पेज के इस्तीफे में पार्टी के दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया पर बड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, "प्रभारी मुझे पार्टी नहीं चलाने दे रहे हैं। मेरी सलाह पर कोई नियुक्ति नहीं होती है। रजामंदी नहीं होने पर भी आप के साथ गठबंधन किया गया।"

स्थानीय उम्मीदवारों को दरकिनार करने से दुखी
उन्होंने पत्र में आगे कहा कि तीन सीटों के प्रत्याशियों को चुनने में भी प्रदेश इकाई की सहमति नहीं ली गई। उत्तर पूर्वी और उत्तर पश्चिमी दिल्ली से कन्हैया कुमार और उदित राज को स्थानीय उम्मीदवारों को दरकिनार कर टिकट दिया गया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के भावनाओं की भी उपेक्षा की जा रही है।
बता दें कि कांग्रेस सरकार में 15 साल मंत्री रहे राजकुमार चौहान ने पार्टी से इस्तीफा दिया था। उन्होंने अपने इस्तीफे का कारण प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया के व्यवहार को बताया था। मालूम हो कि इस बार दिल्ली की सातों सीटों पर कांग्रेस आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। सीट बंटवारे के तहत आप को चार और कांग्रेस के खाते में तीन सीटें आई हैं।