Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

प्रदूषण में इस जगह ने देश की राजधानी दिल्ली को भी पछाड़ा

देश की राजधानी की हवा दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है।जहां प्रदूषण का खतरा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार पहुंच गया।

प्रदूषण में इस जगह ने देश की राजधानी दिल्ली को भी पछाड़ा
Pollution

केटी न्यूज़/दिल्ली

देश की राजधानी की हवा दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है।जहां प्रदूषण का खतरा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार पहुंच गया।दिल्ली के अलावा पाकिस्तान का लौहार भी है जहां वायु प्रदूषण गंभीर श्रेणी में है।

प्रदूषण में इस जगह ने देश की राजधानी दिल्ली को भी पछाड़ा

पाकिस्तान के लाहौर को दुनिया के सबसे प्रदूषित शहर का खिताब मिला है, जहां एआईक्यू 394 के पार है। प्रदूषण के इस खतरनाक स्तर से लोगों के स्वास्थ्य खराब होने का खतरा काफी बढ़ जाता है, जिसमें खांसी, सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और स्किन इंफेक्शन जैसी बीमारियां शामिल हैं। 100 से ऊपर का AQI अस्वस्थ और 150 से ऊपर का 'बहुत अस्वस्थ' माना जाता है।

प्रदूषण में इस जगह ने देश की राजधानी दिल्ली को भी पछाड़ा

पंजाब के सूचना मंत्री आजमा बुखारी ने मंगलवार को लाहौर में कहा कि लाहौर को दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर घोषित किया गया। सरकार अब शहर में कृत्रिम बारिश कराने की योजना बना रही है। साथ ही धुंध के प्रभाव को कम करने के प्लान पर काम चल रहा है।जैसे-जैसे ठंड बढ़ती है, वैसे-वैसे वायु प्रदूषण का भी स्तर बढ़ता है।

प्रदूषण में इस जगह ने देश की राजधानी दिल्ली को भी पछाड़ा

इस प्रदूषण की मुख्य वजह पराली जलाना और औद्योगिक उत्सर्जन भी है। वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सीएम मरियम नवाज शरीफ की पंजाब सरकार ने किसानों को पराली जलाने के वैकल्पिक तरीकों के बारे में शिक्षित करने और सुपर सीडर के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए 'एंटी-स्मॉग स्क्वाड' की शुरुआत की है।

 

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।