Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

प्रतिभा का सम्मान, केन्द्रीय मंत्रियों के हाथों सम्मानित हुई ओझा बरांव की कुमारी सौम्यानिधि, गणतंत्र दिवस परेड में होगी शामिल

प्रतिभा का सम्मान, केन्द्रीय मंत्रियों के हाथों सम्मानित हुई ओझा बरांव की कुमारी सौम्यानिधि, गणतंत्र दिवस परेड में होगी शामिल

- बेहतरीन पेंटिंग बना एक करोड़ 35 लाख प्रतिभागियों के बीच से सुपर हंडेªड में हुई चयनित

- प्लस टू उच्च विद्यालय ओझा बरांव में वर्ग 11 की छात्रा है सौम्यानिधि, प्रधानध्यापक ने दी बधाई

केटी न्यूज/डुमरांव

प्रतिभा का सम्मान, केन्द्रीय मंत्रियों के हाथों सम्मानित हुई ओझा बरांव की कुमारी सौम्यानिधि, गणतंत्र दिवस परेड में होगी शामिल

परिंदों को तालीम नहीं दी जाती है उड़ानों की, वे खुद ही छू लेती है बुलंदियां आसमानों की... इस उक्ति को चरितार्थ कर दिखाई है अनुमंडल के चौगाईं प्रखंड के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय ओझा बरांव की 11 की छात्रा कुमारी सौम्यानिधि ने। सौम्यानिधि ने भारत सरकार द्वारा आयोजित किए गए वीरगाथा 3.0 में अपने पेंटिंग के माध्यम से सुपर हंडेªड में स्थान बनाई है।

प्रतिभा का सम्मान, केन्द्रीय मंत्रियों के हाथों सम्मानित हुई ओझा बरांव की कुमारी सौम्यानिधि, गणतंत्र दिवस परेड में होगी शामिल

इस उपलब्धि पर उसे बुधवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर दिल्ली में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व शिक्ष मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। सौम्या स्थानीय ओझा बरांव के सुनील कुमार ओझा व अमिता की बेटी है। सौम्यानिधि की उपलब्धि इसलिए भी बड़ी है कि इस प्रतियोगिता में कुल एक करोड़ 35 लाख प्रतिभागी शामिल हुए थे।.

प्रतिभा का सम्मान, केन्द्रीय मंत्रियों के हाथों सम्मानित हुई ओझा बरांव की कुमारी सौम्यानिधि, गणतंत्र दिवस परेड में होगी शामिल

उनमें सिर्फ 100 बच्चों का चयन ही सुपर हंडेªड के तहत करना था। सौम्या की बेहतरीन पेंटिंग्स को अंडर हंडेªड में चयनित किया गया है। जिससे पूरे जिले में खुशी की लहर है। उसे पुरस्कार स्वरूप 10 हजार रूपए नगद और गणतंत्र दिवस परेड में सम्मिलित होने का अवसर भी मिला है। सौम्या इस बार राजपथ पर होने वाले गणतंत्र दिवस परेड को अपनी आंखों से देखेगी।

प्रतिभा का सम्मान, केन्द्रीय मंत्रियों के हाथों सम्मानित हुई ओझा बरांव की कुमारी सौम्यानिधि, गणतंत्र दिवस परेड में होगी शामिल

इस आशय की जानकारी देते हुए उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय ओझा बरांव के प्रधानाध्यापक धीरज कुमार ने बताया कि इस सम्मान समारोह में सम्मिलित होने के लिए उनके एक अभिभावक सहित दो लोगों को हवाई जहाज का टिकट भी भेजा गया था।

प्रतिभा का सम्मान, केन्द्रीय मंत्रियों के हाथों सम्मानित हुई ओझा बरांव की कुमारी सौम्यानिधि, गणतंत्र दिवस परेड में होगी शामिल

उन्होंने बताया कि सम्मान समारोह के कार्यक्रम को हमारे विद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने विद्यालय के स्मार्ट क्लास में टेलिविज़न पर देखा और पूरे विद्यालय परिवार को गौरव की अनुभूति हुई। वही प्रधानाध्यापक के साथ ही पूरा विद्यालय परिवार व गांव भी गौरवान्वित है। प्रधानाध्यापक ने उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उसकी इस उपलब्धि ने विद्यालय के अन्य बच्चों को भी बेहतर करने के लिए प्रेरित किया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।