Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था केसठ नया बाजार दलित बस्ती में पुलिस ने ग्रामीणों संग जलाई खुशियों की दीपमाला, बांटी मिठाइयां चौसा में आपसी रंजिश में किशोर को मारी गोली, घायल पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच
Keshav Times

बिजली विभाग के जेई पर लगा यौन शोषण का आरोप,बिजली का बिल कम करने के नाम पर किया घिनौना काम

बस्ती से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां बिजली विभाग के जेई पर यौन शोषण का आरोप लगा है।जेई ने बिजली का बिल कम करने के नाम पर एक महिला का यौन शोषण किया।

बिजली विभाग के जेई पर लगा यौन शोषण का आरोप,बिजली का बिल कम करने के नाम पर किया घिनौना काम
Crime

केटी न्यूज़/उत्तर प्रदेश

बस्ती से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां बिजली विभाग के जेई पर यौन शोषण का आरोप लगा है।जेई ने बिजली का बिल कम करने के नाम पर एक महिला का यौन शोषण किया। इस मामले से जुड़े वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें महिला और जेई नग्न अवस्था में दिख रहे हैं। 

बिजली विभाग के जेई रविंद्र कुमार बस्ती के गाउखोर बिजली उपकेंद्र पर तैनात हैं। आरोप है कि वह एक महिला के घर पहुंचे और उसके बिजली का मीटर देखा। इसके बाद बिजली का बिल देखा और कहा कि क्या तुम चाहती हो कि तुम्हारा बिजली का बिल कम आए? इसके बाद जेई ने महिला को कुछ पीने के लिए दिया, जिसे पीकर महिला बेसुध हो गई। इसके बाद अधिकारी ने महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो बना लिया।महिला के साथ उनका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। जेई की हरकत से बिजली विभाग के आला अधिकारी भी दंग रह गए हैं और नाराजगी जाहिर करते हुए कार्रवाई की बात कर रहे हैं। 

बिजली विभाग के जेई पर लगा यौन शोषण का आरोप,बिजली का बिल कम करने के नाम पर किया घिनौना काम

जेई की करतूत यहीं नहीं रुकी बल्कि वह इस वीडियो के आधार पर महिला को ब्लैकमेल भी करने लगा। इसके बाद महिला ने हिम्मत दिखाई और जेई को घर बुलाया। इस बार महिला ने पहले ही कैमरा छिपाकर रखा था। ऐसे में जब जेई ने महिला के साथ घिनौनी हरकत की तो वो वीडियो में रिकॉर्ड हो गई। इसके बाद इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई।इस मामले में पुलिस उपाधीक्षक सत्येंद्र भूषण तिवारी ने कहा कि अभी इस मामले की उन्हें शिकायत मिली है। जिसकी जांच करवाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।