Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था केसठ नया बाजार दलित बस्ती में पुलिस ने ग्रामीणों संग जलाई खुशियों की दीपमाला, बांटी मिठाइयां चौसा में आपसी रंजिश में किशोर को मारी गोली, घायल पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच
Keshav Times

भारतीय जनता पार्टी के विधायक बाबूराम पासवान के चचेरे भाई फूलचंद की हुई हत्या,घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल

पीलीभीत जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। शनिवार देर रात भारतीय जनता पार्टी के विधायक बाबूराम पासवान के चचेरे भाई फूलचंद की हत्या कर दी गई है।

भारतीय जनता पार्टी के विधायक बाबूराम पासवान के चचेरे भाई फूलचंद की हुई हत्या,घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल
Crime

केटी न्यूज़/उत्तर प्रदेश

पीलीभीत जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना  सामने आई है।शनिवार देर रात भारतीय जनता पार्टी के विधायक बाबूराम पासवान के चचेरे भाई फूलचंद की हत्या कर दी गई है।यहां घुंघचाई थाना क्षेत्र में दबंगों ने पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी।इसके बाद बदमाश फूलचंद की पोती को घसीट कर ले गए।घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। इस कारण गांव में भारी पुलिसबल को तैनात कर दिया गया है। 

भारतीय जनता पार्टी के विधायक बाबूराम पासवान के चचेरे भाई फूलचंद की हुई हत्या,घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल

दबंगों ने फूलंचद के घर पर हमला कर पहले पथराव शुरू किया।  इस दौरान दबंगों ने परिवार के सदस्यों और विधायक के चचेरे भाई संग मारपीट की। इस घटना में फूलचंद समेत 8 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान फूलचंद की मौत हो गई। 

भारतीय जनता पार्टी के विधायक बाबूराम पासवान के चचेरे भाई फूलचंद की हुई हत्या,घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल

पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने बताया कि घुंघचाई थाना क्षेत्र के उदरा गांव में झगड़े के दौरान 70 साल के फूलचंद की मौत हो गई।परिजनों की ओर से दी गई शिकायत में पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। इस मामले में अबतक दो लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।