Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित
Keshav Times

बिग ब्रेकिंग-राम नगरी अयोध्या से आई एक शर्मनाक खबर,महिला के साथ हुआ दुष्कर्म

राम नगरी अयोध्या से एक शर्मनाक घटना सामने आई है।उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में सफाई कर्मी के रूप में काम करने वाली 20 साल की एक युवती ने चौकाने वाला खुलासा किया।

बिग ब्रेकिंग-राम नगरी अयोध्या से आई एक शर्मनाक खबर,महिला के साथ हुआ दुष्कर्म
Crime

बिग ब्रेकिंग

केटी न्यूज़/अयोध्या

राम नगरी अयोध्या से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में सफाई कर्मी के रूप में काम करने वाली 20 साल की एक युवती  ने चौकाने वाला खुलासा किया।लड़की ने आरोप लगाया 9 लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।पीड़िता बीए अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही है।अयोध्या के कैंट थाने में छात्रा ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

बिग ब्रेकिंग-राम नगरी अयोध्या से आई एक शर्मनाक खबर,महिला के साथ हुआ दुष्कर्म

पीड़िता द्वारा प्राथमिकी 2 सितंबर को दर्ज की गई ।पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 16 से 25 अगस्त के बीच तीन अलग-अलग मौकों पर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया। 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता  की धारा 127(2) गलत तरीके से बंधक बनाना, 75 यौन उत्पीड़न और 70(1) सामूहिक दुष्कर्म के तहत सात लोगों के खिलाफ नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

बिग ब्रेकिंग-राम नगरी अयोध्या से आई एक शर्मनाक खबर,महिला के साथ हुआ दुष्कर्म

गिरफ्तार किये गए लोगों की पहचान वंश, विनय, शारिक, शिवा और उदित के रूप में हुई है।मामले की जांच जारी है। पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में महिला ने दावा किया।वह अयोध्या में राम जन्मभूमि पर सफाई कर्मचारी के रूप में काम करती है और एक स्थानीय महाविद्यालय में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा है।पुलिस ने सुनिश्चित किया है कि मामले की गहराई से जांच की जाएगी और दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए सभी संभव प्रयास किए जाएंगे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।