Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

डॉक्टर ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर नर्स के साथ दुष्कर्म का किया प्रयास

समस्तीपुर से फिर एक शर्मसार करने की घटना सामने आई है।डॉक्टर ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर नर्स के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

डॉक्टर ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर नर्स के साथ दुष्कर्म का किया प्रयास
Crime

केटी न्यूज़/समस्तीपुर

समस्तीपुर से फिर एक शर्मसार करने की घटना सामने आई है।डॉक्टर ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर नर्स के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।इस पर अपना बचाव करते हुए नर्स ने एक डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से वार कर दिया। इस हमले से डॉक्टर घायल हो गया। मामला मुसरीघरारी इलाके के एक निजी अस्पताल का है। 

डॉक्टर ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर नर्स के साथ दुष्कर्म का किया प्रयास

पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि  डॉक्टर और उसके दो सहयोगियों ने बीती रात मुसरीघरारी क्षेत्र स्थित अपने निजी अस्पताल के अंदर शराब पी और उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। पीड़िता ने आत्मरक्षा में डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से वार किया और फरार हो गई। इसके बाद, उसने अस्पताल के बाहर से घटना की जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 112 डायल किया।उन्होंने बताया कि पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पीड़िता को बचाया एवं उसे थाने ले आई। पांडेय ने बताया कि डॉक्टर और उसके दो सहयोगियों को पकड़ लिया गया तथा डॉक्टर का इलाज किया जा रहा है। 

डॉक्टर ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर नर्स के साथ दुष्कर्म का किया प्रयास

शुरुआती जांच से पता चला है कि डॉक्टर और उसके सहयोगियों ने पीडिता के साथ अप्रिय घटना से पहले सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए थे लेकिन पीड़िता किसी तरह से वहां से भागने में कामयाब रही। उन्होंने कहा कि पीड़िता का जख्मी चिकित्सक के दोनों सहयोगियों ने नर्स का पीछा भी किया। पीड़िता अपनी जान बचाते पास के खेत में छिप गयी थी। 

डॉक्टर ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर नर्स के साथ दुष्कर्म का किया प्रयास

पीडिता के बयान के आधार पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से वह ब्लेड भी बरामद किया जिसका इस्तेमाल पीड़िता ने आत्मरक्षा में किया था और शराब की एक बोतल भी बरामद की। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ मद्य निषेध कानूनों के प्रावधानों के तहत एक अलग मामला भी दर्ज किया जा रहा है।वहीं पुलिस ने घटना के तुरंत बाद घायल डॉक्टर और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में संजय कुमार और उसके दो सहयोगी सुनील कुमार गुप्ता और अवधेश कुमार शामिल हैं। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।