Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत
Keshav Times

5 किलोमीटर के मैराथन में लगातार दूसरी बार गाजीपुर के उमेश ने मारी बाजी

5 किलोमीटर के मैराथन में लगातार दूसरी बार गाजीपुर के उमेश ने मारी बाजी

- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रोट्रैक्ट क्लब ने आयोजित किया था हॉफ मैराथन

केटी न्यूज/बक्सर

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर रोट्रैक्ट क्लब, बक्सर ने हॉफ मैराथन का आयोजन किया। जिसका उद्घाटन रोटरी के अध्यक्ष राजेश केशरी के साथ ही रोट्रैक्ट अध्यक्ष सुजीत कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। यह हॉफ मैराथन सुबह 6.30 बजे वीर कुंवर सिंह चौक से शुरू हुआ। दौड़ नगर थाना के पास से शुरू होकर शहर के ज्योति चौक, नया बस स्टैंड, नहर सिंडिकेट, मेन रोड, ठठेरी बाजार, सत्यदेवगंज से होते पुनः नगर थाना पहुंचकर समाप्त हुआ।

5 किलोमीटर के मैराथन में लगातार दूसरी बार गाजीपुर के उमेश ने मारी बाजी

रोट्रैक्ट क्लब के प्रेसिडेंट सुजीत कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष मैराथन दौड़ क्लब द्वारा कराया जाता है। इस दौड़ प्रतियोगिता में बिहार के भोजपुर, रोहतास, कैमूर व बक्सर के अलावे उत्तरप्रदेश के बलिया, गाजीपुर, चंदौली, मुगलसराय जिलो से कुल 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। वही दौड़ समाप्त होने के बाद टॉप

5 किलोमीटर के मैराथन में लगातार दूसरी बार गाजीपुर के उमेश ने मारी बाजी

इलेवन विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कारों से नवाजा गया। जिसमें प्रथम स्थान पर गाजीपुर करण्डा के उमेश कुमार यादव ने बाजी मारी। उमेश ने 5 किलोमीटर का लक्ष्य 13 मिनट 55 सेकेंड में ही प्राप्त कर लिया। उमेश को रोट्रैक्ट क्लब द्वारा ट्रॉफी, गिफ्ट, पौधा तथा नगद पुरस्कार दिया गया। वही विजेता उमेश ने अपनी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि

5 किलोमीटर के मैराथन में लगातार दूसरी बार गाजीपुर के उमेश ने मारी बाजी

लगातार दूसरे साल वह बक्सर के मैराथन में विजेता घोषित होने पर गर्व महसूस हो रहा है। इस मैराथन दौड़ में द्वितीय स्थान पर चंदौली के बालेश्वर कुमार, तृतीय स्थान पर बलिया जिले के अवनीश कुमार यादव रहे। जबकि चौथे स्थान पर भोजपुर जिले के राहुल कुमार काबिज रहें। रोट्रैक्ट क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि अगले साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मैराथन का आयोजन व्यापक रूप में किया जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।