Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

इंडियन बैंक ने किया विश्वविजेता अनु का सम्मान, बक्सर की बेटियों के लिए बनी प्रेरणा

दृष्टिहीन महिला टी-20 विश्वकप में अपनी ऑलराउंड प्रतिभा की चमक बिखेरकर भारत को गौरवान्वित करने वाली बक्सर की बेटी अनु कुमारी का गुरुवार को पुराना भोजपुर चौक स्थित इंडियन बैंक शाखा में भव्य सम्मान किया गया। बैंक परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा जब विश्वचैम्पियन अनु का स्वागत फूल-मालाओं और श्रद्धा भरे अभिनंदन से किया गया।

इंडियन बैंक ने किया विश्वविजेता अनु का सम्मान, बक्सर की बेटियों के लिए बनी प्रेरणा

केटी न्यूज/डुमरांव

सम्मान समारोह में शाखा प्रबंधक सुमन कुमार रमन, सहायक प्रबंधक राजीव कुमार, प्रबंधक सुबोध कुमार, प्रधान खजांची अंजली शर्मा, बैंक मित्र रंजन मिश्र, अमरजीत सिंह उर्फ मंटू सिंह, गणेश कुमार, अवध बिहारी, मीरा देवी, प्रमोद मल्लाह और रामराज मल्लाह सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे। सभी ने अनु की इस अद्भुत उपलब्धि को जिले और राज्य के लिए गर्व का क्षण बताया।अपने संबोधन में प्रबंधक रमन ने कहा कि अनु और उसकी पूरी टीम ने जो इतिहास रचा है, वह पूरे देश के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि अनु ने न सिर्फ बिहार का नाम रोशन किया है, बल्कि यह साबित कर दिया कि इच्छाशक्ति और प्रयास से हर चुनौती को हराया जा सकता है।

इंडियन बैंक ने किया विश्वविजेता अनु का सम्मान, बक्सर की बेटियों के लिए बनी प्रेरणा

वहीं, बैंक मित्र रंजन मिश्रा ने अनु को बक्सर की लड़कियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि अनु की इस जीत ने यह संदेश दिया है कि दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं, बल्कि मेहनत, आत्मविश्वास और लगन से इसे शक्ति में बदला जा सकता है। उन्होंने कहा, “अनु की सफलता ने जिले की बेटियों में भी नई ऊर्जा और नए सपनों को जन्म दिया है।”सम्मान समारोह के दौरान लोगों ने अनु की हिम्मत, संघर्ष और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अनु की यह उपलब्धि बक्सर ही नहीं, पूरे बिहार के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण बन चुकी है।

इंडियन बैंक ने किया विश्वविजेता अनु का सम्मान, बक्सर की बेटियों के लिए बनी प्रेरणा

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।