Sunday, 8 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल बक्सर में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे! छठ गीतों की गूंज और सूर्योपासना से भक्तिमय हुआ ज्ञान गंगा स्कूल परिसर धनतेरस पर डुमरांव के बाजार में बरसी लक्ष्मी, देर रात तक उमड़ा खरीदारी का सैलाब
Keshav Times

संकुल स्तरीय टीएलएम मेला में दिखी नवाचार की चमक, श्रेष्ठ शिक्षकों को किया गया सम्मानित

प्रखंड के उच्च विद्यालय केसठ के प्रांगण में गुरुवार को संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संकुल समन्वयक मनोज कुमार ने किया जबकि संचालन का दायित्व विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका भावना कुमारी ने संभाला। मेले में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक और छात्रों ने शिक्षण अधिगम सामग्री के आकर्षक और नवाचारी मॉडलों का प्रदर्शन किया। संकुल समन्वयक मनोज कुमार ने बताया कि टीएलएम मेले का मुख्य उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में गुणवतापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देना, छात्रों की बुनियादी साक्षरता, गणन कौशल और सीखने की जिज्ञासा को मजबूत करना है।

संकुल स्तरीय टीएलएम मेला में दिखी नवाचार की चमक, श्रेष्ठ शिक्षकों को किया गया सम्मानित

केटी न्यूज/केसठ। 

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से शिक्षकों द्वारा तैयार किए गए नवाचार सामने आते हैं, जिससे कक्षा शिक्षण अधिक प्रभावी, रोचक और परिणामकारी बनता है। मेले में छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चों ने विभिन्न विषयों पर मॉडल प्रस्तुत कर सीखने की ललक और रचनात्मक क्षमता का परिचय दिया। निर्णायक मंडल ने प्रदर्शित सामग्रियों का अवलोकन कर श्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन किया।

संकुल स्तरीय टीएलएम मेला में दिखी नवाचार की चमक, श्रेष्ठ शिक्षकों को किया गया सम्मानित

प्रथम स्थान संस्कृत प्राथमिक विद्यालय केसठ के शिक्षक मिथिलेश कुमारद्वितीय स्थान मध्य विद्यालय शिवपुर पश्चिमी के शिक्षक शैलेश शुक्ला तृतीय स्थान उर्दू मध्य विद्यालय केसठ की शिक्षिका हेमलता कुमारीकार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजेश राम, मुकेश कुमार, रीटा कुमारी, अख्तरी खातून, नीतू कुमारी, स्वाति कुमारी सहित कई शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। टीएलएम मेले ने न सिर्फ शिक्षकों को अपने नवाचार प्रदर्शित करने का अवसर दिया, बल्कि बच्चों में भी सीखने के प्रति उत्साह भर दिया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।