Friday, 6 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ गीतों की गूंज और सूर्योपासना से भक्तिमय हुआ ज्ञान गंगा स्कूल परिसर धनतेरस पर डुमरांव के बाजार में बरसी लक्ष्मी, देर रात तक उमड़ा खरीदारी का सैलाब घर से बाहर निकले ही परिवार के सामने फटा गैस सिलेंडर, ढह गई पक्की दीवार विकास योजनाओं में सुस्ती और लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय_सीमा में पूरा करें काम : सुधाकर सिंह त्योहारों की आड़ में माहौल बिगाड़ने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर धनतेरस की भीड़ में महिला का आभूषणों से भरा बैग झपटकर उचक्के फरार छठ घाटों पर सुरक्षा के लिए बिजली विभाग की कवायद, छह घंटे गुल रहेगी बिजली मिट्टी के दीयों और हस्तनिर्मित सजावट से सजेगा दीपावली का त्योहार, बच्चों ने दिया स्वदेशी कला और सेवा का संदेश चार स्वर्ण पदकों से चमके कैप्टन विजेंद्र, एशियाड में चयनित बक्सर के तीन होनहारों का भी सम्मान अनंत सिंह के काफिले ने एनएच-922 पर दिखाया सियासी रसूख, स्वागत में उमड़े समर्थक विद्यालय के आंगन से भारतीय सेना तक पहुंचा जयप्रकाश, जेसीओ बनने पर हुआ सम्मान धनतेरस पर रेन टीवीएस ब्रह्मपुर की अनूठी पहल, हर बाइक खरीदार को उपहारों के साथ दिया गया पौधा
Keshav Times

बड़ी सफलता, पुलिस ने तीन लूट कांडो को किया पर्दाफाश, चार लूटेरें गिरफ्तार

बड़ी सफलता, पुलिस ने तीन लूट कांडो को किया पर्दाफाश, चार लूटेरें गिरफ्तार

लूट का 7200 रूपये, एक पिस्टल व दो बाइक बरामद, एसपी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर दी जानकारी

केटी न्यूज/बक्सर 

हाल के दिनों में जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुई लूट की सीरियल घटनाओं से पुलिस की खासी किरकिरी हुई थी। लेकिन बक्सर पुलिस ने एक साथ लूट की तीन घटनाओं का उदभेदन कर अपनी साख बचाई है। इस दौरान चार लूटेरों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से लूटे गए रूपयों में से 7200 नगद, लूट के पैसों से खरीदी गई दो बाइक तथा एक पिस्टल भी बरामद किया गया है। सोमवार को एसपी मनीष कुमार ने प्रेस वार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी दी है।

बड़ी सफलता, पुलिस ने तीन लूट कांडो को किया पर्दाफाश, चार लूटेरें गिरफ्तार

एसपी ने बताया कि 12 अगस्त को सोनवर्षा ओपी थाना क्षेत्र के टीकपोखर गांव के पास आभूषण व्यवसायी राजन उर्फ गोल्टू सोनार से हुए एक लाख नगद, मोबाईल व चांदी लूटकांड में बगेन गोला थाना क्षेत्र के भदवर गांव के सूरजभान सिंह तथा इटाढ़ी थाना क्षेत्र के साथ गांव निवासी लक्ष्मण सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से लूटे गए रूपयों में 7200 बरामद किया गया है। वही धनसोई थाना क्षेत्र के पटखवलिया गांव के पास 2 अगस्त को किराना व्यवसायी

बड़ी सफलता, पुलिस ने तीन लूट कांडो को किया पर्दाफाश, चार लूटेरें गिरफ्तार

जितेन्द्र केशरी से 1.32 लाख की लूट तथा 21 मार्च 2023 को बक्सर के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी मंे सीएसपी संचालक से 20 हजार की लूटकांड में संलिप्त भरत पांडेय को वीर कुंवर सिंह कॉलोनी से तथा नया बाजार मठिया मोहल्ला से मधुसूदन को गिरफ्तार गिरफ्तार किया गया है। भरत के किराए के मकान से लूट के रूपयों से खरीदी गई बाइक तथा पिस्टल जबकि मधुसूदन के पास से एक बाइक बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि चारों पर पहले से भी मद्य निषेध तथा आर्म्स ऐक्ट जैसे मामले दर्ज है। वही पटखवलिया लूटकांड के फरार एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छोपमारी की जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।