Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

अवैध हथियार के साथ बर्थडे पार्टी मनाना पड़ा महंगा, बर्थडे ब्वाय समेत चार पकड़ाए

डुमरांव में अवैध हथियार के साथ बर्थडे मनाना चार लड़कों को महंगा पड़ गया हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना व वायरल तस्वीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए बर्थडे ब्वाय को जहां गिरफ्तार कर लिया, वहीं तीन नाबालिगो को भी पकड़ न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। शुक्रवार को डुमरांव एसडीपीओ पोलस्त कुमार डुमरांव थाने में प्रेस वार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी दी।

अवैध हथियार के साथ बर्थडे पार्टी मनाना पड़ा महंगा, बर्थडे ब्वाय समेत चार पकड़ाए

अवैध हथियार के साथ बर्थडे पार्टी मनाना पड़ा महंगा, बर्थडे ब्वाय समेत चार पकड़ाए

-- गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई, एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी

अवैध हथियार के साथ बर्थडे पार्टी मनाना पड़ा महंगा, बर्थडे ब्वाय समेत चार पकड़ाए

केटी न्यूज/डुमरांव 

डुमरांव में अवैध हथियार के साथ बर्थडे मनाना चार लड़कों को महंगा पड़ गया हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना व वायरल तस्वीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए बर्थडे ब्वाय को जहां गिरफ्तार कर लिया, वहीं तीन नाबालिगो को भी पकड़ न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। शुक्रवार को डुमरांव एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने डुमरांव थाने में प्रेस वार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी दी। 

अवैध हथियार के साथ बर्थडे पार्टी मनाना पड़ा महंगा, बर्थडे ब्वाय समेत चार पकड़ाए

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि डुमरांव के तिवारी टोला मोेहल्ला निवासी आशीष कुमार पिता प्रभुनाथ तिवारी अपने घर में दोस्तों के साथ अपना बर्थडे मना रहा है तथा वे लोग हथियार का प्रदर्शन भी कर रहे है। इसका एक वायरल फोटो भी पुलिस के हाथ लग गया। एसडीपीओ ने बताया कि इसकी सूचना एसपी शुभम आर्य को दी गई। एसपी ने तत्काल एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन कर छापेमारी करने का निर्देश दिया।

अवैध हथियार के साथ बर्थडे पार्टी मनाना पड़ा महंगा, बर्थडे ब्वाय समेत चार पकड़ाए

निर्देश मिलते ही पुलिस टीम तत्काल प्रभुनाथ तिवारी के घर छापेमारी कर आशीष को पकड़ लिया तथा हथियार के संबंध में जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यह हथियार नंदन निवासी एक दोस्त लाया था। इसके बाद पुलिस ने नंदन निवासी उक्त किशोर को पकड़ा तो उसने उसी गांव निवासी दूसरे किशोर के घर हथियार होने की बात बताई जबकि दूसरे किशोर ने एक तीसरे का नाम लिया।

अवैध हथियार के साथ बर्थडे पार्टी मनाना पड़ा महंगा, बर्थडे ब्वाय समेत चार पकड़ाए

बाद में उसी के निशानदेही पर तीसरे को भी निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के पास से पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी पिस्टल बरामद हुआ। एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में अभी अनुसंधान जारी है। उन्होंने कहा कि युवक को जेल भेज दिया गया है, जबकि तीनों किशोरों को भी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। एसआईटी में डुमरांव एसडीपीओ पोलस्त के अलावे थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, एसआई मतेन्द्र कुमार, प्रियंका कुमारी, एएसआई राजकुमार साव तथा डुमरांव थाने की डीआईयू टीम शामिल थी। 

अवैध हथियार के साथ बर्थडे पार्टी मनाना पड़ा महंगा, बर्थडे ब्वाय समेत चार पकड़ाए

-- बख्शे नहीं जाएंगे अपराधी

प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ ने स्पष्ट कहा कि डुमरांव इलाके में बढ़े अपराध पर पुलिस की पैनी नजर है। उन्होंने कहा कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा, बल्कि उन्हें पकड़ सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी थानाध्यक्षों को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने तथा फरार व जेल से बाहर आए अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस अपराध नियंत्रण में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।

अवैध हथियार के साथ बर्थडे पार्टी मनाना पड़ा महंगा, बर्थडे ब्वाय समेत चार पकड़ाए

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।