पुलिस के नाक के नीचे से स्कार्पियों उड़ा ले गए चोर, प्राथमिकी दर्ज

पुलिस के नाक के नीचे से स्कार्पियों उड़ा ले गए चोर, प्राथमिकी दर्ज

केटी न्यूज/बक्सर  

पुलिसिया पहरे व गश्ती की कुछ अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस की पोल खोल कर रख दी। इस तरह ये घटना पुलिस के लिए चुनौती है। घटना नगर थाने से महज 100 मीटर की दूरी की है। जहा चोरों ने दरवाजे के पास खड़ी स्कार्पियों उड़ा ले गए। इस घटना की जानकारी के बाद वाहन मालिक ने नगर थाने में चोरी की घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना के समीप मेनरोड पंचमुखी महावीर मंदिर के ठीक बगल में मकान बना कर रहने वाले बद्री जायसवाल के पुत्र अविनाश जयसवाल ने अपनी सफेद रंग की स्कॉर्पियो (मॉडल ै-10 व वाहन संख्या ठत्-44-थ्-8001) को खड़ा किया था। सुबह जब वह सोकर जागे तो उन्होंने वाहन को गायब पाया।

उन्होंने पहले खोजबीन की पता नहो चलने पर उन्होंने इसकी नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन अपनी वाहन को खड़ा करते थे। इस सम्बंध में नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि वाहन चोरी होने की घटना की सूचना मिली है पुलिस कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बहुत जल्द मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा।