Friday, 20 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

विश्व विजेता अनु कुमारी का सिमरी में भव्य सम्मान समारोह

सिमरी प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में बुधवार को भारतीय नेत्रहीन महिला टी20 क्रिकेट टीम की विश्व विजेता खिलाड़ी व प्रखंड के मुकुंदपुर गांव निवासी अनु कुमारी के सम्मान में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी साहिला एवं अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने अनु कुमारी को सम्मानित करते हुए उन्हें ढेरों बधाइयां एवं शुभकामनाएं दीं।

विश्व विजेता अनु कुमारी का सिमरी में भव्य सम्मान समारोह

-- पहली बार आयोजित नेत्रहीन महिला टी 20 विश्वकप विजेता टीम की सदस्य है मुकुंदपुर गांव की अनु, फाइनल में नेपाल को हरा भारत की नेत्रहीन टीम बनी थी विश्व चैंपियन

केटी न्यूज/सिमरी

सिमरी प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में बुधवार को भारतीय नेत्रहीन महिला टी20 क्रिकेट टीम की विश्व विजेता खिलाड़ी व प्रखंड के मुकुंदपुर गांव निवासी अनु कुमारी के सम्मान में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी साहिला एवं अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने अनु कुमारी को सम्मानित करते हुए उन्हें ढेरों बधाइयां एवं शुभकामनाएं दीं।जिलाधिकारी साहिला ने अपने संबोधन में कहा कि “अनु कुमारी ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपने अदम्य साहस, कठोर परिश्रम और आत्मविश्वास से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश और जिले का नाम रोशन किया है।

विश्व विजेता अनु कुमारी का सिमरी में भव्य सम्मान समारोह

उनकी यह उपलब्धि न केवल बक्सर बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है। ऐसे खिलाड़ी समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं।”उन्होंने आगे कहा कि प्रशासन की ओर से ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा, ताकि वे आगे भी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।वहीं अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि “अनु कुमारी की सफलता यह साबित करती है कि यदि संकल्प मजबूत हो तो कोई भी बाधा सफलता के मार्ग में रुकावट नहीं बन सकती। उनकी उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों, विशेषकर बेटियों और दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है।”

विश्व विजेता अनु कुमारी का सिमरी में भव्य सम्मान समारोह

समारोह के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ विश्व विजेता खिलाड़ी का उत्साहवर्धन किया। अनु कुमारी ने सम्मान पाकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देगा। कार्यक्रम का वातावरण गर्व, उत्साह और खेल भावना से ओतप्रोत रहा।गौरतलब हो कि हाल ही में श्रीलंका के कोलंबो स्थित आर. प्रेमदासा स्टेडियम में दृष्टिहीने महिला टी20 विश्वकप के फाइनल में भारतीय लड़कियों ने नेपाल को सात विकेट से पराजित कर विश्वकप ट्राफी जीती थी। बता दें कि नेत्रहीन महिला विश्वकप का पहली बार आयोजन हुआ था। अनु का चयन इस इस टीम में बतौर आलराउंडर खिलाड़ी के रूप में हुआ था।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।