चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख भागा तस्कर, शराब बरामद, बाइक जब्त
डुमरांव थाना क्षेत्र के बन्हेजी डेरा गांव में चोरी की सूचना पर जांच करने पहुंची पुलिस का सामना एक शराब तस्कर से हो गया। हालांकि, शराब तस्कर अंधेरे का फायदा उठा भागने में सफल रहा। जबकि पुलिस ने उसकी अपाचे बाइक से विभिन्न ब्रांडो का 25.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद करने के साथ ही बाइक जब्त कर ली है।
केटी न्यूज/डुमरांव
डुमरांव थाना क्षेत्र के बन्हेजी डेरा गांव में चोरी की सूचना पर जांच करने पहुंची पुलिस का सामना एक शराब तस्कर से हो गया। हालांकि, शराब तस्कर अंधेरे का फायदा उठा भागने में सफल रहा। जबकि पुलिस ने उसकी अपाचे बाइक से विभिन्न ब्रांडो का 25.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद करने के साथ ही बाइक जब्त कर ली है। पुलिस उसके रजिस्टेशन नंबर के आधार पर तस्कर के पहचान के प्रयास में जुट गई है। इस मामले में डुमरांव थाने के एसआई मतेन्द्र कुमार के बयान पर अज्ञात तस्कर के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि बुधवार की अहले सुबह बन्हेजी डेरा गांव में पुलिए टीम चोरी की घटना की सूचना पर पड़ताल करने गई थी।

पुलिस टीम जब उधर से लौट रही थी तो एक व्यक्ति ब्लू रंग की अपाचे बाइक जिसका रजिस्टेशन नंबर बीआर 44जे 2232 है, पुलिस टीम को देख बाइक छोड़ भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने दौड़ाकर उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठा पुलिस की नजरों से ओझल हो गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि जब उसके बाइक के पीछे बंधे बोरे की तलाशी ली गई तो उसके अंदर से विदेशी शराब की शीशिया बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस टीम बाइक को जब्त कर तथा बरामद शराब को लेकर थाने आई। थानाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। उन्हाेने कहा कि तस्कर के पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्दी ही उसे दबोच लिया जाएगा।

