दो वर्षीय बेटी को छोड़ गई खुर्शीदा, संदिग्ध स्थिति में मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

वासुदेवा थाना क्षेत्र के भटौली गांव में 24 वर्षीय विवाहिता खुर्शीदा खातून की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। इससे इलाके में शोक के साथ-साथ कई तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। सूचना पर वासुदेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दो वर्षीय बेटी को छोड़ गई खुर्शीदा, संदिग्ध स्थिति में मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

__ घटना वासुदेवा थाना क्षेत्र के भटौली गांव की है, मृतका के पति रोजगार के सिलसिले में रहता है विदेश

केटी न्यूज/नावानगर

वासुदेवा थाना क्षेत्र के भटौली गांव में 24 वर्षीय विवाहिता खुर्शीदा खातून की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। इससे इलाके में शोक के साथ-साथ कई तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। सूचना पर वासुदेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच जारी है। मृतका खुर्शीदा खातून केसठ  प्रखंड के दसियांव गांव निवासी असमुद्दीन अंसारी की पुत्री थी। वर्ष 2024 में उसका विवाह नावानगर प्रखंड के भटौली निवासी राजा मुराद अंसारी से हुआ था। बताया जाता है कि उसका पति रोजगार के सिलसिले में विदेश में रहता है। घटना के समय खुर्शीदा का शव घर में पंखे से लटका मिला। वह अपने पीछे करीब दो वर्ष की एक बेटी छोड़ गई है। मृतका की परिजनों ने बताया कि घटना से पहले बेटी ने केवल पेट में दर्द होने की बात कही थी।

उसने किसी प्रकार के तनाव या अन्य परेशानी का जिक्र नहीं किया था। ऐसे में परिजन भी घटना के कारणों को लेकर असमंजस में हैं। इधर वासुदेवा थाना प्रभारी अनिल पासवान ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी बिंदुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर एफएसएल टीम की भी मदद ली जाएगी। घटना के बाद दोनों गांवों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मौके पर पूर्व सरपंच मुख्तार यादव, राजद नेता श्रद्धा यादव, सरपंच रामाशीष यादव, रामछठी सिंह, विनोद कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।