शिक्षा के साथ स्वास्थ्य जरूरी, ताकि समाज को मिले बेहतर गति : व्यास जी

शिक्षा के साथ स्वास्थ्य जरूरी,  ताकि समाज को मिले बेहतर गति : व्यास जी

- जनमुक्ति आंदोलन कार्यालय में जन स्वास्थ्य विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन 

केटी न्यूज / जहानाबाद

जनमुक्ति आंदोलन कार्यालय डॉ. विनयन आश्रम ग्राम नवादा में जन स्वास्थ्य (पब्लिक हेल्थ) विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें झारखंड के गढ़वा जिला एवं बिहार के कैमूर जिले के भभुआ से आए हुए कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण की अध्यक्षता जनमुक्ति आंदोलन के महासचिव हरिलाल प्रसाद सिंह ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में जन मुक्ति आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास जी ने कहा कि शिक्षा के साथ स्वास्थ्य का रहना भी आवश्यक है। जिसके माध्यम से समाज को बेहतर गति दी जा सकती है। इसके अलावा ग्रामस्तर पर समितियों को मजबूत करने से मजदूरों और किसानों से संबंधित समस्याओं का समाधान होगा। वहीं, इन समितियों के जरीए भूमि सुधार आंदोलन से संबंधित समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है। व्यास जी ने कहा कि जनमुक्ति आंदोलन के ग्राम स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण बहुत जरूरी है। इससे कार्यकर्ताओं में आंदोलन करने की क्षमता बढ़ती है। 

वहीं, पाथ संस्था के अजित कुमार सिंह, संतोष कुमार ने कार्यकर्ताओं को जन स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को डायरिया, कुपोषण की शिकार, महिलाओं को एनीमिया, जैसे गंभीर बीमारी के संबंध में जानकारी दी। कार्यकर्ताओं को विभिन्न परिस्थितियों में बचाव के उपयों के साथ लोगों को तत्काल उपाय और उन्हें प्राथमिक उपचार देने के सभी बिंदुओं पर विस्कृत जानकारी दी। इस कार्यक्रम जनमुक्ति आंदोलन के हिरा शर्मा प्रभारी (रोहतास), संत प्रसाद उपाध्यक्ष जन मुक्ति आंदोलन, जनमुक्ति आंदोलन के कोषाध्यक्ष भीम सिंह, बाल केसर सिंह, जिम्मेदार सिंह, प्रभु अगरिया, बजरंगी सिंह, उमेश उराव, शंकर सिंह, मोहन सिंह, विश्वनाथ भुईयां, वीर मुनिभुईयां, मोहन सिंह, रामप्रवेश भुईया, रविंद्र कुमार, अमन कुमार, सुनील कुमार, राज मतिया देवी, विश्वनाथ उरांव समेत 50 कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।