क्या लालू को किडनी देने के बदले मिला चुनावी टिकट..?

राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य इस बार लोकसभा चुनाव में मैदान में होंगी।

क्या लालू को किडनी देने के बदले मिला चुनावी टिकट..?

केटी न्यूज़/पटना

राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य इस बार लोकसभा चुनाव में मैदान में होंगी। ‘इंडिया गठबंधन’  में सीट शेयरिंग की औपचारिक घोषणा के पहले ही आरजेडी पार्टी ने अपने  उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिये है।इस फाइनल राउंड में फैसला लिया गया है कि रोहणी "छपरा लोकसभा सीट" से चुनाव मैदान में उतरेंगी।

 

इसी घोषणा के बाद रोहणी के नाम पर फाइनल मुहर लगने पर  बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि - लालू यादव ने उनसे भी सौदाबाजी कर लिया है।सम्राट चौधरी ने कहा कि - लालू यादव ऐसे नेता हैं जो टिकट बेचने में माहिर खिलाड़ी हैं।लालू यादव पहले अपनी बेटी से किडनी लिए उसके बाद जाकर रोहणी को टिकट दिया। उनसे बड़ा सौदाबाज शायद ही कोई है। जो इंसान अपनी बेटी को भी नहीं छोड़ता हो उसी का नाम है लालू यादव। अब इससे अधिक लालू यादव के बारे में क्या ही कहा जा सकता है। 

सिंगापुर में रहने वाली रोहिणी के चुनाव लड़ने के कयास कई दिनों से लगाए जा रहे थे, लेकिन अब लालू परिवार के तरफ से इसकी पुष्टि कर दी है। रोहिणी को छपरा सीट से चुनाव मैदान में नजर आएंगी।  छपरा लालू यादव की कर्म भूमि है और रोहिणी भी अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत वहीं से करना चाहती हैं। लालू-राबड़ी और तेजस्वी भी रोहिणी को चुनाव लड़ने के लिए हौसला बढ़ा रहे हैं।किडनी डोनेट कर पिता को नई जिंदगी देने वाली रोहिणी आचार्य अब लालू की राजनीतिक विरासत संभालने के लिए तैयार हैं।वह छपरा से चुनाव मैदान में उतरेंगी।