'मिस टीन अर्थ इंडिया' का खिताब पटना की तनिष्का शर्मा के नाम

देश की सबसे बड़ी किशोर सौंदर्य प्रतियोगिता मिस टीन दीवा 2024 का आयोजन जयपुर में किया गया था।15 वर्षीय तनिष्का ने देश के 29 पार्टिसिपेंट को पीछे छोड़ यह खिताब आपने नाम किया है।

'मिस टीन अर्थ इंडिया' का खिताब पटना की तनिष्का शर्मा के नाम
Tanishka Sharma

केटी न्यूज़/पटना

देश की सबसे बड़ी किशोर सौंदर्य प्रतियोगिता मिस टीन दीवा 2024 का आयोजन जयपुर में किया गया था।15 वर्षीय तनिष्का ने देश के 29 पार्टिसिपेंट को पीछे छोड़ यह खिताब आपने नाम किया है।पटना की तनिष्का शर्मा ने 'मिस टीन अर्थ इंडिया' का खिताब जीत लिया है।

10वीं के एग्जाम के साथ की प्रतियोगिता की तैयारी

इस साल तनिष्का ने 10वीं बोर्ड एग्जाम दिए हैं और साथ ही उन्होंने इस सौंदर्य प्रतियोगिता की भी तैयारी की। इस दौरान उन्हें अपने माता-पिता का काफी सपोर्ट मिला। उनके पिता डॉ विकास शर्मा एक पशु चिकित्सक हैं। मां नीतू शर्मा एक हेल्थ कोच हैं।

प्रियंका चोपड़ा है आइडल

इस जीत के बाद तनिष्का और उसके परिवार में खुशी का माहौल हैं।तनिष्का बचपन से ही फैशन जगत में आना चाहती थी।इसके लिए तनिष्का ने पूरे एक साल मेहनत भी की है।उनकी इसी मेहनत का नतीजा है कि तनिष्का ने न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे बिहार का नाम रौशन किया है।वह 'प्रियंका चोपड़ा' को अपना आइडल मानती हैं। 

भारत को कैसे देखती है तनिष्का

जीत से पहले तनिष्का को ओपनिंग डांस, स्वीमवियर राउंड, इवनिंग गाउन राउंड के साथ ही टाइटल राउंड से गुजरना पड़ा।उनसे सवाल किया गया 'भारत को आप कैसे देखती हैं और अपने सिर पर सजे ताज को किस तरीके से जाहिर करेंगी..? इसका जवाब देते हुए तनिष्का ने कहा 'भारत सबके लिए घर जैसा है और कोई भी बाहरी अगर यहां आता है तो उसे भी घर जैसा एहसास ही मिलता है '।इसमें देशभर से कई कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया।

86 किलो से 21 किलो किया वज़न

तनिष्का ने बताया कि इस पैजेंट सौंदर्य प्रतियोगिता के लिए पिछले साल जून में अप्लाई किया था।उस समय उनका वजन 86 किलो था। उस वक्त लोग उन्हें वजन को लेकर ताना मारते थे। वे कहते थे कि फॉर्म भरने से कोई फायदा नहीं है। इससे तुम जीत नहीं पाओगी।तनिष्का ने बताया कि फिर उन्होंने ठान लिया और 7 महीने में 21 किलो वजन घटाया। इस दौरान उन्हें यह भी एहसास हुआ कि देश में हर दूसरी लड़की इस समस्या से पीड़ित है। आज इस खिताब को जीतकर तनिष्का उनके अंदर हर काम करने का आत्मविश्वास दिलाना चाहती हैं।

'टीन अर्थ' में भारत के लिए जीतना चाहती है ख़िताब

तनिष्का का अगला लक्ष्य अगले साल आयोजित होने वाले मिस 'टीन अर्थ' में भारत का प्रतिनिधित्व कर खिताब जीतना है। इसकी तैयारी उन्होंने अभी से शुरू कर दी है।तनिष्का एक बड़ी फैशन डिजाइनर बनना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि जब वह इस प्रतियोगिता के लिए इवनिंग गाउन खोज रही थीं तो उस वक्त बिहार का कोई भी डिजाइनर उन्हें नहीं मिला था। इसके अलावा अच्छे क्वालिटी के साथ किफायती दाम में कोई भी कपड़े नहीं थे।

इस फ़ील्ड में सपना देखने वालों के लिए तनिष्का का मैसेज

इस फील्ड में  सपना देखने वाली लड़कियों के लिए तनिष्का का सभी के लिए एक मैसेज भी है।उन्होंने कहा कि इसमें कोई शॉर्टकट नहीं है। इसमें डॉक्टर-इंजीनियर से कम मेहनत नहीं लगती है। इसके लिए भी पढ़ना पड़ता है। इसलिए अपने सपने न छोड़े और भरोसा रखते हुए अपने कदम आगे बढ़ाएं।