Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

अररिया के बकरा नदी पर बना पुल के गिरने के बाद अब इस पुल की आई शामत

सिवान जिले में गंडक नहर पर बना एक पुल अचानक ढह गया। पुल गिरने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

अररिया के बकरा नदी पर बना पुल के गिरने के बाद अब इस पुल की आई शामत
Collapse Bridge

केटी न्यूज़/सीवान

बिहार में पुल गिरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अररिया के बकरा नदी पर बना निर्माणाधीन पुल के गिरने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है कि अब सिवान जिले में गंडक नहर पर बना एक पुल अचानक ढह गया। पुल गिरने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि पुल गिरने से कोई हताहत नहीं हुआ है। पटेढ़ी बाजार और दारौंदा प्रखंड को जोड़ने वाले पुल के टूटने से आम लोगों को काफी परेशानी होगी।सिवान में गंडक नहर पर बना पुराना पुल गिरा है।

अररिया के बकरा नदी पर बना पुल के गिरने के बाद अब इस पुल की आई शामत

गंडक नहर पर बने पुल अचानक ध्वस्त हो गया और देखते ही देखते पुल पूरी तरह ढह गया।पुल गिरने से आवाज इतनी जोर की आई कि आसपास रहने वाले ग्रामीण भी सहम गए।पुल गिरने का पूरा वीडियो भी सामने आया है।जिसमें पुल धीरे-धीरे दरकता दिखा और फिर पूरी तरह ढहकर पानी में समा गया। लोगों ने बताया कि गंडक नहर में पानी बढ़ने और कटाव की मार को पुल नहीं झेल सका।बीते साल नहर का निर्माण कराया गया, लेकिन इसमें लापरवाही भी बरती गयी थी। जिसके कारण पानी के तेज बहाव से पुल के पिलर की मिट्टी का कटाव शुरू हो गया था।

अररिया के बकरा नदी पर बना पुल के गिरने के बाद अब इस पुल की आई शामत

इस पुल के ध्वस्त होने से बड़ी तादाद में लोगों को आवागमन की समस्या अब आएगी। यह पुल महाराजगंज प्रखंड के पटेढी बाजार और दरौंदा प्रखंड के रामगढ़ पंचायत को जोड़ती थी। इस पुल के जरिए हजारों लोग इस पार से उस पार आते-जाते थे। अब ग्रामीणों को घुमावदार रास्ते के जरिए लंबी दूरी तय करके जाना होगा।ग्रामीणों के अंदर इस घटना को लेकर नाराजगी है और वो पुल गिरने के मामले की जांच की मांग कर रहे हैं। 

 

 

 

 

 

 

 

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।