बक्सर की छह महिलाएं अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पटना में हुई सम्मानित

बक्सर की छह महिलाएं अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पटना में हुई सम्मानित

- डीपीओ ने उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए महिला शिक्षिकाओं को किया सम्मानित

केटी न्यूज/बक्सर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिले की चयनित छह महिलाओं का पटना में जबकि शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्याे के लिए बक्सर में शिक्षिकाओं सम्मानित किया गया है। बता दें कि लेट्स इंस्पायर बिहार गार्गी चौप्टर के द्वारा 5 मार्च को पटना के विद्यापति भवन में ’गार्गी एक्सीलेंस अवार्ड सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया था। जिसमें राज्यभर की कुल 150, जिसमें बक्सर की छह उत्कृष्ट महिलाओं को अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित लेट्स इंस्पायर बिहार के संरक्षक बिहार कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आईजी विकास वैभव, पद्मश्री डॉ शांति राय, पद्मश्री सुधा वर्गीज, पद्मश्री राज कुमारी देवी (किसान चाची) ने संयुक्त रूप से यह सम्मान चयनित महिलाओं को दिया। इस समारोह में बक्सर की सुप्रसिद्ध मूकबधिर कलाकार विनीता राय, केन्या से आई बक्सर की बहू मिसेज इंडिया केन्या रूही सिंह को गार्गी एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम में बक्सर जिला की 4 और लड़कियों को गार्गी एक्सीलेंस और एप्रिसिएशन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। जिनमें जया भारती, अमृता मिश्रा, साधना कुमारी तथा प्रेरणा कुमारी शामिल है। जिले की महिलाओं को सम्मान मिलने के बाद जिलेवासी गौरवान्वित है। 

डीपीओ स्थापना के हाथों महिला शिक्षिकाएं सम्मानित

वही दूसरी तरफ राजकीय बुनियादी विद्यालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के तहत शिक्षा क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली महिला शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना शारिक अशरफ ने दिया। इस दौरान महिला शिक्षिकाओं को शाल, डायरी और कलम देकर उन्हें और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाली महिला शिक्षिकाओं में अनीता यादव, पम्मी राय, मधु, लालसा, शमा परवीन, उर्मिला आदि शिक्षिकाएं शामिल रही। अपने संबोधन में डीपीओ ने शिक्षकों को अपना काम इमानदारी से करने को कहा। उन्होंने कहा कि शिक्षक नौनिहालों के भविष्य को गढ़ते है। इसलिए उन्हें अपनी जिम्मेवारी के प्रति सजग रहना चाहिए।  उन्होंने कहा कि शिक्षकों की जो भी समस्याएं हैं उसका समाधान कराने का उचित प्रयास विभाग के नियमानुसार होगा। वही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बक्सर ने भी अपने विचार रखते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला शिक्षिकाओं को दी। मंच संचालन प्रमोद कुमार चौबे और प्रधानाध्यापक धनंजय प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर दर्जनों शिक्षक मौजूद थे।