Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

इश्क की राह पर रोड़ा बने घर वाले रेंका व अमसारी के दोनों प्रेमी युगल ने पुलिस से मांगी मद्द, पुलिस ने थाने में करा दी शादी

वो कहते है ना अगर किसी चीज को पूरी शिद्दत से चाहों तो पूरी कायनात तुम्हे उससे मिलवाने में लग जाती है...अगर इसे दूसरें शब्दो में कहे तो जब इंसान सच्चे मन से निष्ठा से किसी चीज की कामना करता है...तो वह खुद को ब्रम्हांड के साथ जोड लेता है...और चीजे अपने आप आसान होने लगती है...

इश्क की राह पर रोड़ा बने घर वाले रेंका व अमसारी के दोनों प्रेमी युगल ने पुलिस से मांगी मद्द, पुलिस ने थाने में करा दी शादी

केटी न्यूज/ बक्सर

 वो कहते है ना अगर किसी चीज को पूरी शिद्दत से चाहों तो पूरी कायनात तुम्हे उससे मिलवाने में लग जाती है...अगर इसे दूसरें शब्दो में कहे तो जब इंसान सच्चे मन से निष्ठा से किसी चीज की कामना करता है...तो वह खुद को ब्रम्हांड के साथ जोड लेता है...और चीजे अपने आप आसान होने लगती है...जी हां इसका सबसे बड़ा उदाहरण देखने को मिला है...बिहार जिले में जहां सिकरौली थाना क्षेत्र के रेंका गांव निवासी महेंद्र साह का बेटा पिंटू साह और मुरार थाना क्षेत्र के अमसारी गांव की शिल्पी कुमारी के बीच प्रेम कहानी पिछले सालों से चल रही थी...जहां प्रेमी जोड़ो को इश्क की राह पर रोड़ा बने परिजनों के विरोध का सामना करना पड़ा....लेकिन आखिरी में जीत प्यार की ही हुई... 

डेढ़ साल के इश्क को मिली मंजिल

दरअसल आपको बता दे कि सिकरौल थाना क्षेत्र के रेंका गांव निवासी पिंटू साह और मुरार थाना क्षेत्र के अमसारी गांव की शिल्पी कुमारी के बीच करीब डेढ़ सालों से प्रेम- प्रसंग चल रहा था...बताया जा रहा है कि शिल्पी अपने मामा के गांव रेंका आई थी, जहां शादी समारोह के दौरान उसकी मुलाकात पिंटू से हुई। पहली ही नजर में दोनों अपना दिल एक-दूसरे को दे बैठे...समय के साथ दोनों का रिश्ता बढ़ता ही चला गया और दोनों एक दूसरे से मिलने जुलने भी लगे... जब घरवालों को इस रिश्ते की भनक लगी....तो उन्होंने सख्ती दिखानी शुरू कर दी...बावजूद इसके दोनों का प्यार कम नहीं हुआ, बल्कि और मजबूत होता गया...शादी की बात आई तो परिजनों ने साफ इंकार कर दिया..इश्क की राह पर जब घर और समाज के लोगों रोड़ा बने तो प्रेमी युगल महिला थाने पहुंच गया...दोनों ने कानून का सहारा लेकर शादी करने का निर्णय लिया...और थाने में जाकर शादी के लिए पुलिस से मद्द की गुहार लगाई 

  

महिला थाना बना प्रेम का मंदिर 

किसने सच ही कहा कि प्यार अगर सच्चा हो तो रास्ते खुद ही बन जाते हैं....ऐसा ही कुछ दिखने को मिला है...जहां पिंटू साह और शिल्पी कुमारी दोनों एक दूसरे से बेहद प्रेम करते थे..और दोनो शादी करना चाहते थे..लेकिन उनके घर वाले इसके खिलाफ थे..दोनों को डर था कि घर वाले उन्हें मार डालेंगें...इसीलिए घर और समाज वाले के डर और रिश्ते को सामाजिक मान्यता दिलाने के लिए दोनों प्रेमी युगल मद्द मांगने महिला थाने पहुंचे...जहां पुलिस को अपनी प्रेम कहानी सुनाते हुए शादी की अरज लगाई.....जिसके बाद थानाध्यक्ष कनिष्का तिवारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए...दोनों के परिजनों को सूचना दी और थाने बुलाया....उन्होंने परिजनों को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन घरवाले इस शादी के लिए तैयार नहीं हुए...हालांकि की लड़की और लड़का दोनों ही शादी करने के लिए राजी थे....ऐसे में थानाध्य़क्ष कनिष्का तिवारी ने थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर में दोनों की शादी करा दी....हालांकि घरवालों के विरोध के बाद भी प्रेमी जोडे ने सात फेरे लिए........और दोनों ने एक नए सिरे से वैवाहिक जीवन की शुरूआत की....वहीं थानाध्यक्ष सहित महिला थाना की टीम ने मिठाई खिलाकर दोनों को वैवाहिक जीवन की नवदंपती की शुभकामनाएं दीं....और शादी के बाद दोनों काफी खुश नजर आए।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।