बक्सर में भैंस ने दिए दो-मुंहे बछड़े को जन्म, देखने उमड़ी भीड़

राजपुर प्रखंड के बारुपुर गांव में एक भैंस ने ऐसे बछड़े को जन्म दिया, जिसे देखकर पूरे गांव में चर्चा का माहौल बन गया है। किसान श्यामलाल राजभर की भैंस ने दो मुंह, चार आंख और दो नाक वाले विचित्र बछड़े को जन्म दिया। जन्म की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ उनके घर पर जुटने लगी। लोग इस अनोखे स्वरूप वाले नवजात को देख हैरान भी हैं और उत्सुक भी।

बक्सर  में भैंस ने दिए दो-मुंहे बछड़े को जन्म, देखने उमड़ी भीड़

केटी न्यूज/राजपुर

राजपुर प्रखंड के बारुपुर गांव में एक भैंस ने ऐसे बछड़े को जन्म दिया, जिसे देखकर पूरे गांव में चर्चा का माहौल बन गया है। किसान श्यामलाल राजभर की भैंस ने दो मुंह, चार आंख और दो नाक वाले विचित्र बछड़े को जन्म दिया। जन्म की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ उनके घर पर जुटने लगी। लोग इस अनोखे स्वरूप वाले नवजात को देख हैरान भी हैं और उत्सुक भी।ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा दृश्य उन्होंने पहली बार देखा है। कई लोगों ने इसे प्रकृति की अनोखी लीला बताया, तो कुछ इसे दुर्लभ घटना मानते हुए वैज्ञानिक कारण जानने में भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

वहीं, पशु चिकित्सकों का कहना है कि इस तरह की असामान्य बनावट अनुवांशिक गड़बड़ी या गर्भावस्था के दौरान किसी जैविक असमानता के कारण देखने को मिलती है। पशु चिकित्सकों की टीम ने बछड़े की जांच कर उसकी स्थिति पर निगरानी रखने की सलाह दी है।किसान श्यामलाल राजभर ने बताया कि भैंस ने सुबह-सुबह बच्चे को जन्म दिया, जिसके बाद परिवार के लोग भी हैरानी में पड़ गए। उन्होंने कहा कि इतने सालों के पशुपालन में उन्होंने ऐसा जन्म कभी नहीं देखा।

फिलहाल बछड़े की सेहत को लेकर पशु चिकित्सक लगातार परामर्श दे रहे हैं। हालांकि जन्म के बाद से ही गांव के लोग लगातार बछड़े को देखने पहुंच रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चाएं तेजी से फैल रही हैं।इस अनोखी घटना ने पूरे इलाके का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। गांव के लोग इसे शुभ संकेत मान रहे हैं या प्राकृतिक विचित्रता, इस पर अलग-अलग मत हैं, लेकिन इतना तय है कि बारुपुर गांव इस अनोखे बछड़े को लेकर सुर्खियों में है।