ब्रह्मपुर पुलिस ने लौटाई विधवा महिला की चेहरे पर मुस्कान ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर में कराई शादी, थानाध्यक्ष बने अगुआ पुलिस बनी बराती

ब्रह्मपुर पुलिस ने लौटाई विधवा महिला की चेहरे पर मुस्कान ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर में कराई शादी, थानाध्यक्ष बने अगुआ पुलिस बनी बराती

-विधवा महिला को हुआ प्यार प्रेमी के संग हुई थी फरार बरामदगी के बाद थान

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर

 सोमवार को बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ के मंदिर एक प्रेमी जोड़ा का पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से शादी कराया गया। दोनों ब्रह्मेश्वर नाथ को साक्षी मानकर लिए सात वचन व सात फेरे लिए। मामला ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के रक्षानगर गांव का है जहां विधवा मुस्कान देवी है। मुस्कान देवी की पति की मृत्यु दो वर्ष पहले हो गई थी। उसे पहली शादी से एक संतान भी है। विधवा मुस्कान देवी को ब्रह्मपुर गांव निवासी देव कुमार साह का पुत्र सूरज कुमार साह अचानक मुलाकात हुई। दोनों की नैना चार हुई और दोनों का फोन पर बातचीत शुरू हुआ। चार महीना दोनों ही फोन के माध्यम से सम्पर्क में थे।

इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग बढ़ता गया। दोनों अन्य प्रेमी जोड़ों की तरह घर का फैसला लिया। घर से भागकर जमशेदपुर भाग पहुंच गए। लड़के के घर वालों ने खोजने के बाद गुमशुदगी का रिपोर्ट ब्रह्मपुर थाना में दिए। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए थानाध्यक्ष बैजनाथ चौधरी के नेतृत्व में दोनों को सकुशल की गई। दोनों को ब्रह्मपुर थाने लाया गया। दोनों से पूछताछ किया गया जिसमें दोनों ने बताया कि हम लोग एक दूसरे से प्रेम करते हैं और एक साथ रहना चाहते हैं और शादी करना चाहते हैं। हम लोग एक दूसरे के बिना नहीं जी सकेगें।

जिसके बाद थानाध्यक्ष के द्वारा दोनों के परिवार वाले को बुलाया गया और लड़की पक्ष से थानाध्यक्ष बने और शादी कराने का निर्णय लिया गया। जिसके बाद बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ की साक्षी मानकर पंडित भोला पांडे के द्वारा वैदिक मंत्रो एवं सारे रश्म के साथ विवाह कराया गया। विवाह प्रांत बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ को साक्षी मानकर विधवा प्रमिका मुस्कान जयमाल हुआ। साथ ही एक साथ रहने का वचन लिया। इस दरमियान मंदिर परिसर में सैकड़ों लोग जुट कर इस विवाह का सराहना करने लगे। इस तरह के विवाह को देखने के लिए लोगों में काफी उत्सुकता देखी जाती है।

विवाह में काफी उत्सुकता बढ़ी जब लड़की पक्ष से सारे रस्म को थाना अध्यक्ष बैजनाथ चौधरी ने पूरा करने लगे और मंदिर परिसर में उपस्थित थे महिलाओं ने सारे रस्म एवं मांगलिक गीत गाने लगी और इस विवाह में सारे रश्म को पुरा किया गया तथा उपस्थित लोगों को मिठाई खिलाई गई। थानाध्यक्ष बैजनाथ चौधरी ने बताया कि विधवा मुस्कान का बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर में विवाह कराया गया। दोनों को उनके घर सुरक्षित समझा-बुझाकर भेजा है।