डुमरांव में घुम नगर परिषद का बोर्ड मिटा रही महिला, जांच में जुटी पुलिस

डुमरांव में एक अजीब घटना देखने को मिल रही है। एक महिला अपने बच्चों के साथ घूम नगर परिषद के बोर्ड को मिटा रही है।

डुमरांव में घुम नगर परिषद का बोर्ड मिटा रही महिला, जांच में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/डुमरांव 

डुमरांव में एक अजीब घटना देखने को मिल रही है। एक महिला अपने बच्चों के साथ घूम नगर परिषद के बोर्ड को मिटा रही है।हलका महिला कौन है तथा किस कारण से नगर परिषद के विकास कार्यों के बोर्ड को मिटा रही है इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।इसकी जानकारी मिलते ही नगर परिषद प्रशासन ने स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी, जानकारी मिलते ही पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है।

डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि नगर परिषद में जाकर मामले की छानबीन की गई है। प्रथम दृष्टया महिला मानसिक विक्षिप्त लग रही है।वैसे महिला का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने बच्चों के साथ घूमते नजर आ रही है। लोगों ने उक्त वीडियो को डडुमरांव थाने के साइबर सेनानी ग्रुप में भी शेयर किया है। बहरहाल महिला द्वारा नगर परिषद का बोर्ड मिटाने को लेकर शहर में कई तरह की चर्चाएं हो रही है।