Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर जिले में निकली 251 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा, शामिल हुए हजारों लोग

गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर जिले में निकली 251 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा, शामिल हुए हजारों लोग

- अन्त्योदय सेवा संस्थान के बैनर तले निकला था तिरंगा यात्रा

गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर जिले में निकली 251 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा, शामिल हुए हजारों लोग

केटी न्यूज/बक्सर

राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रतीक 74 वें गणतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर बुधवार को बक्सर में ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाला गया। अंत्योदय सेवा संस्थान के संयोजक व युवा समाजसेवी गिट्टू तिवारी के संयोजकत्व में निकले इस तिरंगा यात्रा में 30 बिहार बटालियन एसीसी कैडेटों के अलावा हजारों की संख्या में सरकारी तथा गैरसरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर जिले में निकली 251 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा, शामिल हुए हजारों लोग

स्टेशन रोड स्थित कवलदह पोखरा से 251 मीटर लंबे तिरंगा के साथ इस यात्रा में शामिल लोग भारत माता की जय का जयघोष करते हुए शहर के अंबेडकर चौक, ज्योतिप्रकाश चौक, कुंवर सिंह चौक और पिपरपांति रोड होते हुए पूरे शहर का भ्रमण किया। इस तिरंगा यात्रा में शामिल छात्र-छात्राओं के हाथों में लहरा रहे राष्ट्रीय ध्वज से सजे यात्रा में नगर के समाजसेवी, भूतपूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी और सदस्य भी शामिल रहे।

गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर जिले में निकली 251 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा, शामिल हुए हजारों लोग

तिरंगा यात्रा का लोगों द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया और साथ ही इसमें शामिल लोगों के लिए पानी पिलाने का भी इंतजाम किया गया था। तिरंगा यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में पुलिसकर्मी भी लगे हुए थे। डीजे पर बजते देश भक्ति गीतों पर गणतंत्र दिवस के स्वागत को लेकर लोग झूमते नजर आ रहे थे।

गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर जिले में निकली 251 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा, शामिल हुए हजारों लोग

यह तिरंगा यात्रा बक्सर में आकर्षण का केन्द्र बना रहा। यात्रा जैसे जैसे आगे बढ़ रहा था वैसे वैसे इसकी कतार भी लंबी होते जा रही थी। इस यात्रा को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष विवेक मौर्या, उप संयोजक अमृत गुप्ता तथा निशिकांत पांडेय का सराहनीय योगदान रहा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।