Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान कार्तिक पूर्णिमा पर कंजिया धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, महायज्ञ से आध्यात्मिक उत्सव का आगाज खूनी रिश्ते! आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम। एक ही छत के नीचे मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर के सामान
Keshav Times

सड़क पर उतरा प्रशासन, मुख्य सड़क सहित गोला रोड से हटाया गया अतिक्रमण

नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य सड़क स्टेशन रोड सहित गोला रोड के सड़क पर प्रशासन ने शुक्रवार को विशेष अभियान के तहत अतिक्रमण को हटाया। प्रशासन के सड़को पर उतरने से अवैध कब्जाधारियों के बीच अफरा-तफरी मची रही।

सड़क पर उतरा प्रशासन, मुख्य सड़क सहित गोला रोड से हटाया गया अतिक्रमण

- अतिक्रमणकारियों में मची रही अफरा-तफरी, चार घंटें तक चला अभियान

केटी न्यूज/डुमरांव 

सड़क पर उतरा प्रशासन, मुख्य सड़क सहित गोला रोड से हटाया गया अतिक्रमण

नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य सड़क स्टेशन रोड सहित गोला रोड के सड़क पर प्रशासन ने शुक्रवार को विशेष अभियान के तहत अतिक्रमण को हटाया। प्रशासन के सड़को पर उतरने से अवैध कब्जाधारियों के बीच अफरा-तफरी मची रही। शहर के स्टेशन रोड, गोला रोड, चूड़ी बाजार, चौक रोड आदि सड़को पर लगे अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार, प्रधान सहायक दुर्गेश सिंह, उप सहायक बजेंद्र राय सहित बड़ी तादाद में महिला व पुरुष पुलिस के जवान मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान स्थानीय शहर के अलावे नगर परिषद के विस्तारित क्षेत्र पुराना भोजपुर और नया भोजपुर में भी चलेगा।

सड़क पर उतरा प्रशासन, मुख्य सड़क सहित गोला रोड से हटाया गया अतिक्रमण

इस अभियान में किसी को बख्शा नही जायेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए नप द्वारा कई बार लाउडस्पीकर के जरिये मुनादी करायी गयी थी फिर भी सड़को पर अतिक्रमण बना था। ऐसी स्थिति में यह समस्या शहर के लिए नासूर बन गयी थी। नाली व सड़को पर लगे अतिक्रमण को जेसीबी से तोड़ा गया। मुख्य मंडी गोला रोड के सड़क को मापी कराकर अतिक्रमण हटाया गया। अगर दोबारा अतिक्रमण होता है तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि मुख्य मंडी में जाम के कारण राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। साथ ही मॉल और बैंक परिसर के भवनों में वाहन स्टैंड की व्यवस्था रखना होगा। ऐसे भवनों को चिन्हित कर नोटिस दिया जायेगा। करीब चार घंटे तक चले इस अभियान में नप कर्मी के साथ भारी संख्या में पुलिस मुस्तैद रहे।

सड़क पर उतरा प्रशासन, मुख्य सड़क सहित गोला रोड से हटाया गया अतिक्रमण

’ मुख्य मंडी में जाम का नही दिखा नजारा

मुख्य मंडी गोला रोड पर हर समय महाजाम का नजारा लगा रहता था। यहां से वाहनों को तो क्या पैदल भी निकलने में घंटो रेंगना पड़ता था। आज अतिक्रमण हटाये जाने के बाद स्थिति बदली नजर आयी और करीब पांच घंटे के दौरान कही भी जाम का नजारा नहीं दिखा। राहगीरों का कहना है कि दुकानदार अपने दुकानों के आगे शेड लगाते है। उसके बाद सड़क के पटरियों पर दुकाने सजती है। इसके आगे ठेले का जमावड़ा लगा रहता है। काफी चौड़ी सड़क संकीर्ण बन जाती है, जिस वजह से आये दिन राहगीर परेशानी झेलते है।

सड़क पर उतरा प्रशासन, मुख्य सड़क सहित गोला रोड से हटाया गया अतिक्रमण

’झेलना पड़ा दुकानदारों का विरोध

दुकानदारों का कहना है कि नालियों में भरे गाद के उठते बदबू और मच्छरों से बचाव के लिए अस्थायी तौर पर पत्थर से ढका गया है। उस पत्थर को हटाया जाता है तो गंदगी के सड़ांध से उठने वाले बदबू से बैठना दुर्लभ हो जायेगा। नप प्रशासन को दुकानों और मकानों पर चढ़ने के लिए वैकल्पिक रूप से सीढ़ी की सुविधा देनी चाहिए लेकिन नप अड़ियल रवैये पर कायम रहा। विरोध के बाद भी नप प्रशासन ने एक नहीं सुनी।

सड़क पर उतरा प्रशासन, मुख्य सड़क सहित गोला रोड से हटाया गया अतिक्रमण

’ दोबारा अतिक्रमण पर होगी कार्रवाई

अतिक्रमण हटाये जाने के बाद अगर दोबारा अतिक्रमण किये जाने का मामला प्रकाश में आया तो ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई करते हुए अधिनियम के तहत जुर्माना वसूला जायेगा - मनीष कुमार, इओ नप डुमरांव।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।