हथियार के बल पर दस हजार नकदी व सोने की चैन लूट, दो गिरफ्तार

हथियार के बल पर दस हजार नकदी व सोने की चैन लूट, दो गिरफ्तार

केटी न्यूज/बक्सर

मंगलवार की शाम हथियार के बल पर दस हजार नकदी व सोने की चैन लूट की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया। घटना इटाढी थाना क्षेत्र के पसहरालख के समीप हुई। नगर थाना क्षेत्र के नई बाजार के रहने वाले राहुल कुमार सिंह अपने ननिहाल खेखसी गांव बाइक से जा रहे थे। उसी दौरान हथियार के बल पर अज्ञात अपराधियों के द्वारा दस हजार नकदी और सोने की चैन लूट कर भाग निकले। पीड़ित के द्वारा घटना की सूचना इटाढ़ी थाना की पुलिस को दी गई।

जिसके बाद इलाके को सील कर पुलिस ने सघन तलाशी शुरू कर दी। उसी दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवक को देखा। उन्हें रोका तो भागने लगे जिसे दौड़ाकर पकड़ा गया। साथ ही लूट में प्रयोग की गई बाइक भी बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर उनके निशानदेही पर छापेमारी कर रही है।

दोनों गिरफ्तार आरोपित की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुशांत तिवारी, नारायणपुर का रहने वाला आशीष गोसाई बताया जाता है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि हथियार के बल पर लूट हुई थी। इस मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। सोने की चैन और पैसा बरामद कर लिया जाएगा।