Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध
Keshav Times

मिट्टी के ढेर में दबकर युवक की दर्दनाक मौत,मचा कोहराम

मिट्टी के ढेर में दबकर युवक की दर्दनाक मौत,मचा कोहराम

केटी न्यूज/ बलियां

 नरही थाना क्षेत्र के पलिया खास (बड़का खेत) गांव में मिट्टी में दब कर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। दुघर्टना खराब हैण्ड पम्प के रिबोर के लिए गड्ढे खुदाई के दौरान हुई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बड़का खेत पलिया खास गांव निवासी लाल बच्चन राम का 17वर्षीय पुत्र रामबाबू राम बुधवार को दोपहर साढ़े तीन बजे अपने घर के आंगन में खराब हैण्ड पम्प को निकालने के लिए रामबाबू खुद गड्डे की खुदाई कर रहा था और मिट्टी को बाल्टी से लालबच्चन राम ऊपर से खींच रहे थे कि गड्डे की खुदाई भी करीब दस फीट तक हो गई थी कि अचानक  मिट्टी का ढ़ेर रामबाबू के ऊपर भरभरा कर गिर गया। पिता के चिल्लाने पर अगल बगल के लोग जुट गए आनन फानन में मिट्टी को हटाने में 28 मिनट लग गये।

मिट्टी के ढेर में दबकर युवक की दर्दनाक मौत,मचा कोहराम

इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नरहीं पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया इसके बाद परिजनों ने शव को घर लेकर चले गए रामबाबू इस साल हाई स्कूल पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ दिया था। घटना के समय रामबाबू की चारों छोटी बहनें खेत में मटर की छेमी तोड़ने के लिए गई थी। रामबाबू इकलौता पुत्र था इस घटना के बाद मां सूरजी देवी का रोते रोते बुरा हाल है। वहीं इस हृदय विदारक घटना से गांव के लोगों में मातम पसरा हुआ है।

मिट्टी के ढेर में दबकर युवक की दर्दनाक मौत,मचा कोहराम

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।