Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

अखौरीपुर गोला पर जांच अभियान में अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की देर शाम एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अखौरीपुर गोला से अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों की पहचान कैमूर जिले के पंजराव निवासी सोचन राम तथा रौशन निगम के रूप में हुई है। दोनों एक बाइक पर पुलिस चिन्ह लगी नंबर प्लेट का उपयोग कर शराब ले जा रहे थे, जिससे शक के आधार पर पुलिस ने जांच अभियान चलाया।

अखौरीपुर गोला पर जांच अभियान में अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

अखौरीपुर गोला पर जांच अभियान में अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

केटी न्यूज/चौसा

मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की देर शाम एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अखौरीपुर गोला से अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों की पहचान कैमूर जिले के पंजराव निवासी सोचन राम तथा रौशन निगम के रूप में हुई है। दोनों एक बाइक पर पुलिस चिन्ह लगी नंबर प्लेट का उपयोग कर शराब ले जा रहे थे, जिससे शक के आधार पर पुलिस ने जांच अभियान चलाया।

पुलिस ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि शराब तस्कर पुलिस पहचान पत्र और प्रतीक चिह्न का दुरुपयोग कर अवैध शराब की ढुलाई कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने तुरंत नाकेबंदी कर जांच शुरू की। जांच के दौरान संदिग्ध बाइक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें बैग में छुपाकर रखी गई 11 बोतल (750 एमएल) महंगे ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

पुलिस ने मौके से बाइक और शराब को जब्त करते हुए दोनों तस्करों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद शराब से जुड़े अन्य संभावित नेटवर्क की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपितों को आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।मुफस्सिल थाना प्रभारी शम्भू भगत ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।