Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप
Keshav Times

सिमरी स्वास्थ्य केंद्र में जन्मा विचित्र शिशु, देखने उमड़ी भीड़

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिमरी में शुक्रवार को एक विचित्र शिशु के जन्म ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी। सुबह हुए इस प्रसव के बाद अस्पताल परिसर में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। जन्मे नवजात की शारीरिक संरचना आम शिशुओं से अलग थी, जिसके कारण लोग उसे देखने के लिए अस्पताल पहुंचने लगे। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने भी शिशु की असामान्य स्थिति का निरीक्षण किया और कई लोगों ने तस्वीरें लेने की कोशिश में भीड़ बढ़ा दी।

सिमरी स्वास्थ्य केंद्र में जन्मा विचित्र शिशु, देखने उमड़ी भीड़

-- असमान्य रूप से सटी आंखों वाला नवजात, प्राथमिक उपचार के बाद बक्सर रेफर

केटी न्यूज/सिमरी

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिमरी में शुक्रवार को एक विचित्र शिशु के जन्म ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी। सुबह हुए इस प्रसव के बाद अस्पताल परिसर में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। जन्मे नवजात की शारीरिक संरचना आम शिशुओं से अलग थी, जिसके कारण लोग उसे देखने के लिए अस्पताल पहुंचने लगे। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने भी शिशु की असामान्य स्थिति का निरीक्षण किया और कई लोगों ने तस्वीरें लेने की कोशिश में भीड़ बढ़ा दी।

सिमरी स्वास्थ्य केंद्र में जन्मा विचित्र शिशु, देखने उमड़ी भीड़

मिली जानकारी के अनुसार, सिमरी प्रखंड के रहने वाले रवि कुमार यादव की पत्नी रिंकी कुमारी को सात माह का प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। चिकित्सकों की निगरानी में प्रसव कराया गया, जिसमें एक विचित्र शारीरिक संरचना वाले पुत्र का जन्म हुआ। बताया गया कि नवजात के चेहरे की बनावट असामान्य थी और उसकी दोनों आंखें सामान्य स्थिति के विपरीत एक-दूसरे के बेहद समीप दिखाई दे रही थीं।

सिमरी स्वास्थ्य केंद्र में जन्मा विचित्र शिशु, देखने उमड़ी भीड़

डॉक्टरों के अनुसार, यह एक दुर्लभ चिकित्सीय स्थिति का परिणाम हो सकता है। हालांकि प्रसव पूरी तरह सामान्य रहा और जन्म के तुरंत बाद नवजात को प्राथमिक उपचार दिया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने बच्चे की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर देखभाल और उन्नत चिकित्सकीय जांच के लिए उसे बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।अस्पताल स्रोतों ने बताया कि ऐसी स्थितियों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की राय आवश्यक होती है, ताकि बच्चे की वास्तविक स्वास्थ्य-स्थिति और आगे की उपचार प्रक्रिया का सही आकलन किया जा सके।

सिमरी स्वास्थ्य केंद्र में जन्मा विचित्र शिशु, देखने उमड़ी भीड़

घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से भी लोग अस्पताल पहुंचने लगे, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई।फिलहाल परिजन सदर अस्पताल के लिए रवाना हो चुके हैं और डॉक्टरों की टीम नवजात की स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।