Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित
Keshav Times

डीएम ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण, दिए कई निर्देश

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोमवार को प्रखण्ड परिसर बक्सर स्थित ईवीएम व वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने किया।

डीएम ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण, दिए कई निर्देश

डीएम ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण, दिए कई निर्देश

केटी न्यूज/बक्सर

निरीक्षण के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के आलोक में वेयर हाउस की सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया गया। वेयर हाउस में लगा हुआ सीसीटीवी तथा अग्निशमन यंत्रों की कार्यकारिता की जांच की गई। वेयर हाउस में साफ-सफाई एवं बिजली संचालन आदि के लिए मौके पर उपस्थित उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया।

डीएम ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण, दिए कई निर्देश

निरीक्षण के क्रम में जिला अग्निशमन पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमण्डल बक्सर, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर एवं साथ ही मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों यथा- बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट), इंडियन नेशनल कॉग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी एवं कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट लेबिनिस्ट (लिबरेशन) के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

डीएम ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण, दिए कई निर्देश

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।