Saturday, 21 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत मंच है खेल : टी.एन. चौबे जासो में घर के भीतर चल रहा था गांजा का कारोबार, पुलिस ने दबोचे कारोबारी महिलाओं से दुर्व्यवहार के विरोध पर गांव में बवाल, दो पक्षों में मारपीट और आगजनी प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बक्सर को विकास की बड़ी सौगात, 125 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब 1320 मेगावाट बिजली से रोशन होगा बिहार का विकास, बक्सर थर्मल की दोनों यूनिटें चालू चेक बाउंस के मामलों के निपटारे को बक्सर में लगी विशेष लोक अदालत, दो वादों में 4.30 लाख का समझौता खेतों की बिजली पर चोरों का डाका, 15 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल
Keshav Times

विवाहिता की संदेहास्पद मौत मामले में मां ने दर्ज कराया हत्या का मामला

मुरार थाना क्षेत्र के वैदा गांव में संदेहास्पद परिस्थिति में नव विवाहिता निराशा देवी की मौत मामले में उसकी मां धर्मशीला देवी ने मुरार थाने में पति गोलू कुमार, ससुर सुशील सिंह, सास, गोतिनी, देवर, नाते रिश्तेदारों समेत कुलद 10 लोगों पर अपनी बेटी की सुनियोजित तरीके से हत्या का आरोप लगा एफआईआर दर्ज कराई है।

विवाहिता की संदेहास्पद मौत मामले में मां ने दर्ज कराया हत्या का मामला

विवाहिता की संदेहास्पद मौत मामले में मां ने दर्ज कराया हत्या का मामला

- घटना के बाद से फरार है ससुराल वाले, एक महीना पहले ही हुआ था पकड़ौआ विवाह

केटी न्यूज/चौगाईं

मुरार थाना क्षेत्र के वैदा गांव में संदेहास्पद परिस्थिति में नव विवाहिता निराशा देवी की मौत मामले में उसकी मां धर्मशीला देवी ने मुरार थाने में पति गोलू कुमार, ससुर सुशील सिंह, सास, गोतिनी, देवर, नाते रिश्तेदारों समेत कुलद 10 लोगों पर अपनी बेटी की सुनियोजित तरीके से हत्या का आरोप लगा एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर दर्ज होते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, घटना के बाद से ही ससुराल वाले फरार हो गए है।

विवाहिता की संदेहास्पद मौत मामले में मां ने दर्ज कराया हत्या का मामला

बता दें कि रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी निराशा की शादी मुरार थाना क्षेत्र के वैदा गांव निवासी सुशील सिंह के पुत्र गोलू के साथ पकड़ौवा शादी हुई थी। जानकारी के अनुसार पूर्व में गुप्ता धाम जाने के दौरान गोलू व निराशा के बीच मुलाकात हुई थी, जो जल्दी ही प्रेम प्रसंग में बदल गया था। 

विवाहिता की संदेहास्पद मौत मामले में मां ने दर्ज कराया हत्या का मामला

इसी बीच 31 जनवरी को गोलू कुंभ जाने की बात कह अपनी प्रेमिका से मिलने दावथ पहुंच गया था, जहां लड़की पक्ष वालों ने जबरदस्ती उसकी मंदिर व बाद में रोहतास कोर्ट में शादी करा निराशा को उसके साथ विदा कर दिया था, लेकिन निराशा को अपने दरवाजे पर छोड़ गोलू फरार हो गया था। बाद में स्थानीय पुलिस के प्रयास से उसे घर में प्रवेश मिला था। 

विवाहिता की संदेहास्पद मौत मामले में मां ने दर्ज कराया हत्या का मामला

जानकारों का कहना था कि गोलू तथा उसके घरवालों को यह शादी मंजूर नहीं थी, जिस कारण सभी लोग निराशा को रास्ते से हटाने की साजिश किए तथा तय प्लान के अनुसार उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका उसे आत्महत्या का रंग दे घर से फरार हो गए। 

विवाहिता की संदेहास्पद मौत मामले में मां ने दर्ज कराया हत्या का मामला

वहीं, इस मामले में स्थानीय पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि निराशा खुद पंखे से लटकी थी कि उसे लटकाया गया था।

विवाहिता की संदेहास्पद मौत मामले में मां ने दर्ज कराया हत्या का मामला

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।