Friday, 20 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

महादलित बस्ती से नहर तक बनेगा रोड और पुल, आने-जाने की परेशानी होगी दूर

महादलित बस्ती से नहर तक बनेगा रोड और पुल, आने-जाने की परेशानी होगी दूर

महादलित बस्ती से नहर तक बनेगा रोड और पुल, आने-जाने की परेशानी होगी दूर

केटी न्यूज/डुमरांव  

नगर के मुख्य सड़क स्टेशन रोड से वार्ड 22 के महादलित रोड होते हुए डुमरांव-सिकरौल राजवाहा तक की सड़क जर्जर और गड्ढानुमा होने के कारण लोगों को आने-जाने में लोगों को काफी परेशानी होती है। इस परेशानी से वार्ड की जनता से लेकर आधा दर्जन गांव के लोग इस रोड को बनाने और राजवाहा पर पुलिया बनाने की कईबार मांग कर चुके हैं, लेकिन नगर परिषद ने कभी सकारात्मक पहले नहीं किया।

महादलित बस्ती से नहर तक बनेगा रोड और पुल, आने-जाने की परेशानी होगी दूर

पिछले बोर्ड की बैठक में वार्ड सदस्य अमर पासवान ने रोड और पुल बानाने की मांग उठाई थी। इनकी मांग पर रोड बनाने की तो मुहर लग गई, लेकिन नहर पर पुल बनाने के लिये नहर विभाग से बगैर स्वीकृति लिये काम नहीं कराया जा सकता था। लिहाजा स्वीकृति को लेकर पुल बनाने पर सहमि बनी।नगर परिषद ने इस दिशा में पहल करते हुए नहर विभाग के कार्यपालक अभियंता के पास पत्रचार शुरू किया।

महादलित बस्ती से नहर तक बनेगा रोड और पुल, आने-जाने की परेशानी होगी दूर

अब विभाग से स्वीकृति मिलने का इंतजार हो रहा है, जैसे ही मिलेगा काम शुरू कर दिया जाएगा। मालूम हो की पुल नहीं रहने के कारण लोग पुल के नीचे से होकर आते-जाते हैं। वही जब नहर में पानी आ जाता है तो रास्ता बदलना पड़ता है। वर्तमान में नहर के उपर बिजली का पोल रखकर लोग आते-जाते हैं, थोड़ा से अनबैलेंस होने पर नहर में कोई भी गिर सकता है, कईबार ऐसा हादसा हो चुका है।

महादलित बस्ती से नहर तक बनेगा रोड और पुल, आने-जाने की परेशानी होगी दूर

नहर के दोनों तरफ दर्जनों नई-नई कॉलोनी बस जाने से लोगों आना-जाना बढ़ गया है। बता दें की महरौरा, गोपालडेरा, नावाडेरा, बनकट पुरानाभोजपुर सहित अन्य गांव इस नहर रोड से जुड़े हुए हैं। नहर पर पुल बन जाता है तो पहुंच पथ में भी काम लग जाएगा। हालांकि पहुंच पथ को मंजूरी मिल चुकी है, लिहाजा इसे बनाया जा सकता है। इस संबंध में जब चेयरमेन सुनीता गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने बताया की हरिजी हाता के जितने मोहल्ले हैं,

महादलित बस्ती से नहर तक बनेगा रोड और पुल, आने-जाने की परेशानी होगी दूर

वहां के लोग अब सीधे मुख्य सड़क स्टेशन रोड से जुड़ गए हैं। पूरे हरिजी हाता के क्षेत्र में लगभग एक दर्जन रोड बनाकर गलियों को जोड़ दिया गया है। टू और फोर व्हीलर वाहन को आने-जाने में भी परेशानी नहीं होगी। नहर विभाग से जैसे ही स्वीकृति मिलेगी, राजवाहा पर पुल बनाने और रोड बनाने पर शीघ्र काम लगा दिया जाएगा। पुलिया और पहुंच पथ बनाने की बात जैसे ही लोगों को मालूम हुई उनके बीच खुशी की लहर दौड़ गई।

महादलित बस्ती से नहर तक बनेगा रोड और पुल, आने-जाने की परेशानी होगी दूर

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।