Friday, 20 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

जिले में पहली बार आयोजित हुई नेत्रदान, मिला प्रमाण पत्र

सोमवार को दधीचि देहदान समिति जिला इकाई द्वारा जिले में नेत्रदान की पहली प्रक्रिया संपन्न हुई। यह आयोजन समिति की अध्यक्ष सह पूर्व चेयरमैन मीना सिंह की देखरेख में आयोजित की गई थी।

जिले में पहली बार आयोजित हुई नेत्रदान, मिला प्रमाण पत्र

जिले में पहली बार आयोजित हुई नेत्रदान, मिला प्रमाण पत्र

- आईजीआईएमएस के डॉक्टरों के नेतृत्व में कराया गया नेत्रदान

केटी न्यूज/बक्सर

सोमवार को दधीचि देहदान समिति जिला इकाई द्वारा जिले में नेत्रदान की पहली प्रक्रिया संपन्न हुई। यह आयोजन समिति की अध्यक्ष सह पूर्व चेयरमैन मीना सिंह की देखरेख में आयोजित की गई थी। 

जिले में पहली बार आयोजित हुई नेत्रदान, मिला प्रमाण पत्र

दधीचि देहदान समिति के कोषाध्यक्ष सह अग्रवाल समाज के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने बताया कि ज्योति प्रकाश चौक निवासी सर्राफ परिवार के पन्नालाल सर्राफ का निधन सोमवार को सुबह लगभग 8 बजे हो गया। मृत्यु के बाद उनकी पत्नी द्वारा नेत्रदान कराने की इच्छा जताने पर पटना आईजीआईएमएस के

जिले में पहली बार आयोजित हुई नेत्रदान, मिला प्रमाण पत्र

डाक्टर टीम डॉ. मारुति, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. बालदेव कुमार द्वारा बक्सर में पहला नेत्रदान की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। डाक्टर टीम द्वारा दस मिनट की डॉक्टरी प्रक्रिया के बाद नेत्रदानी के परिवार को समिति के सहयोग से आईजीआईएमएस के डॉक्टरों की टीम द्वारा प्रमाण पत्र सौंपा गया। 

जिले में पहली बार आयोजित हुई नेत्रदान, मिला प्रमाण पत्र

दीपक अग्रवाल ने कहा कि बक्सर जिला में नेत्रदान का यह पहला प्रक्रिया सम्पन्न हुआ। वही आगे जिले के लोगों से अपील है कि आप मरणोपरांत अपनी आंखों के साथ शरीर के अंग दान कर सकते है, जो किसी के काम आ सके। अंगदान से किसी को जीवन मिलता है तो वो व्यक्ति मरने के बाद अमर हो जाता है। 

जिले में पहली बार आयोजित हुई नेत्रदान, मिला प्रमाण पत्र

मौके पर नेत्रदान करने वाले स्व. पन्नालाल की पत्नी, उनके बेटे विनीत सर्राफ उनकी बहू किरण सर्राफ, अमित लोहिया, नीरज मानसिंहका, प्रवीण पोद्दार, मधु मानसिंहका के अलावा दधीचि देहदान समिति के मुख्य संरक्षक प्रदीप चौरसिया एवं उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह मौजूद रहे।

जिले में पहली बार आयोजित हुई नेत्रदान, मिला प्रमाण पत्र

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।