Monday, 30 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
रेलयात्री कल्याण समिति ने समाजसेवियों, पूर्व सैनिकों और मीडिया कर्मियों को किया सम्मानित चौसा पावर प्लांट की समस्याओं पर विधायक के दरबार पहुंचे किसान, अगले माह होगी त्रिपक्षीय बैठक बालू कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी, सड़क सुरक्षा कार्यकर्ता की सरेराह पिटाई किशोर की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर किया जब्त मणियां हत्याकांड में पति समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज ग्राहक बनकर शोरूम में घुसी, लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ, युवती जेल भेजी गई बक्सर की आध्यात्मिक विरासत विश्व पटल पर बढ़ाएगी नगर की प्रतिष्ठा : गिरिराज सिंह सोवा गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए मारपीट के आरोप किराना दुकान बनी गांजा बिक्री का ठिकाना, पुलिस ने दो धंधेबाजों को दबोचा सिमरी में 54 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार स्टॉल सजाकर बच्चों ने सीखा कारोबार का गुर, फूड फेस्टिवल बना आकर्षण का केंद्र
Keshav Times

डुमरांव का जर्जर चाणक्य कॉलोनी पथ बना श्रद्धालुओं की परेशानी का कारण

शहर का प्रमुख धार्मिक स्थल जंगलीनाथ शिव मंदिर जाने वाला चाणक्य कॉलोनी पथ इस समय अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। श्रद्धालुओं व आम नागरिकों के लिए यह मार्ग बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन इसकी जर्जर स्थिति से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बने गहरे गड्ढे, उसमें पड़े रोड़े और उबड़-खाबड़ सतह अब दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं।

डुमरांव का जर्जर चाणक्य कॉलोनी पथ बना श्रद्धालुओं की परेशानी का कारण

डुमरांव का जर्जर चाणक्य कॉलोनी पथ बना श्रद्धालुओं की परेशानी का कारण

-- जंगलीनाथ शिव मंदिर जाने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, प्रशासन मौन

केटी न्यूज/डुमरांव

शहर का प्रमुख धार्मिक स्थल जंगलीनाथ शिव मंदिर जाने वाला चाणक्य कॉलोनी पथ इस समय अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। श्रद्धालुओं व आम नागरिकों के लिए यह मार्ग बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन इसकी जर्जर स्थिति से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बने गहरे गड्ढे, उसमें पड़े रोड़े और उबड़-खाबड़ सतह अब दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं।

डुमरांव का जर्जर चाणक्य कॉलोनी पथ बना श्रद्धालुओं की परेशानी का कारण

जंगलीनाथ शिव मंदिर डुमरांव के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। खासकर सावन मास में इस मार्ग पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। बावजूद इसके इस महत्वपूर्ण सड़क की अनदेखी नगर परिषद प्रशासन की उदासीनता को दर्शाती है।

डुमरांव का जर्जर चाणक्य कॉलोनी पथ बना श्रद्धालुओं की परेशानी का कारण

स्थानीय लोगों का कहना है कि चाणक्य कॉलोनी पथ पिछले कई महीनों से मरम्मति का इंतजार कर रहा है। जगह-जगह गड्ढे बन चुके हैं, जिनमें बरसात के मौसम में पानी भर जाता है। लोग जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासी राजीव कुमार उर्फ बब्लू पाठक, पंकज दूबे आदि बताते हैं कि हर दिन कोई न कोई बाइक सवार इस गड्ढे में गिरता है।

डुमरांव का जर्जर चाणक्य कॉलोनी पथ बना श्रद्धालुओं की परेशानी का कारण

कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर परिषद से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।एक अन्य निवासी, छोटी देवी कहती हैं, “सुबह-शाम मंदिर जाने वाली महिलाएं और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं। प्रशासन को कम से कम धार्मिक स्थलों तक जाने वाले मार्गों पर ध्यान देना चाहिए।

डुमरांव का जर्जर चाणक्य कॉलोनी पथ बना श्रद्धालुओं की परेशानी का कारण

सड़क पर अस्थाई रूप से गड्ढों में रोड़ा डाला गया है, लेकिन यह उपाय नाकाफी है। न तो इससे स्थायी समाधान हुआ है, न ही दुर्घटनाओं की आशंका कम हुई है। पैदल चलने वाले राहगीरों, साइकिल और दोपहिया वाहन चालकों को विशेषकर खतरे का सामना करना पड़ता है।

डुमरांव का जर्जर चाणक्य कॉलोनी पथ बना श्रद्धालुओं की परेशानी का कारण

स्थानीय समाजसेवियों ने नगर परिषद से कई बार ज्ञापन देकर सड़क की मरम्मत की मांग की है, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं। चाणक्य कॉलोनी के पारस सिंह ने बताया कि यह सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा मार्ग है। यदि जल्द ही इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो हम लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

डुमरांव का जर्जर चाणक्य कॉलोनी पथ बना श्रद्धालुओं की परेशानी का कारण

जर्जर चाणक्य कॉलोनी पथ का समय रहते समाधान नहीं किया गया, तो न केवल श्रद्धालुओं की आस्था प्रभावित होगी, बल्कि दुर्घटनाएं बढ़ने की भी पूरी आशंका है। आवश्यकता है कि नगर प्रशासन इस मुद्दे को गंभीरता से लेकर शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू कराए, ताकि श्रद्धालुओं तथा आम राहगीरों को राहत मिल सकें।

डुमरांव का जर्जर चाणक्य कॉलोनी पथ बना श्रद्धालुओं की परेशानी का कारण

बयान

जर्जर चाणक्य कॉलोनी पथ की शीघ्र मरम्मत करवाई जाएगी। फिलहाल सड़क पर डाले गए रोड़े को समतल किया जाएगा, ताकि सावन के दौरान श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं, बरसात बाद सड़क की मरम्मत करवाई जाएगी। - मनीष कुमार, ईओ, नगर परिषद, डुमरांव

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।