नये कानून को लेकर महिलाओं व छात्राओं के बीच में चलाया गया जागरूकता अभियान

देश में तीन नये आपराधिक कानून लागू होने के बाद लोगों के बीच जागरूकता फैलाई जा रही है। एक जुलाई को लगभग सभी थानों पर नये कानून से संबंधित जानकारी को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें हर वर्ग के लोगों को बुलाया गया था। उन्हें कानून से संबंधित जानकारी दी गयी थी।

नये कानून को लेकर महिलाओं व छात्राओं के बीच में चलाया गया जागरूकता अभियान

केटी न्यूज/डुमरांव 

देश में तीन नये आपराधिक कानून लागू होने के बाद लोगों के बीच जागरूकता फैलाई जा रही है। एक जुलाई को लगभग सभी थानों पर नये कानून से संबंधित जानकारी को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें हर वर्ग के लोगों को बुलाया गया था। उन्हें कानून से संबंधित जानकारी दी गयी थी।

अब स्कूलों में छात्राओं व महिलाओं को भी इस कानून के बारे में जानकारी दी जा रही है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डुमरांव थाना क्षेत्र के राज हाइस्कूल, सीपीएसएस हाइस्कूल और सुमित्रा कॉलेज में पुलिस की ओर से नये कानून को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। महिला हेल्प डेस्क प्रभारी रीतिका कुमारी व डेस्क अपर प्रभारी सोनम कुमारी ने छात्राओं व महिला शिक्षकों को जागरूक किया।

इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने नये आपराधिक कानूनों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि नये आपराधिक कानूनों में महिलाओं और बच्चों को प्राथमिकता मिली है। यह प्रावधान महिलाओं के लिए भारत में एक अधिक सुरक्षित और समर्थनशील वातावरण बनाने का लक्ष्य रखते हैं, जिससे उन्हें न्याय प्राप्त करने और अपने अधिकारों का प्रभावी रूप से उपयोग करने में सहायता मिले।

नया कानून महिलाओं के लिए अपराध की रिपोर्टिंग और न्याय प्राप्ति की प्रक्रियाओं को सरल बनाते हैं, जिससे कठिन कानूनी प्रक्रियाओं का बोझ कम होता है। इस कानून के आ जाने से किसी के साथ भी अन्याय नहीं होगा। इस दौरान महिला हेल्प डेस्क ने अपना नंबर छात्राओं के साथ शेयर किया। इमरजेंसी या किसी तरह की मदद के लिए डायल 112 पर भी संपर्क करने की अपील की। कई छात्राओं ने महिला पुलिसकर्मियों से अपनी और फैमिली की परेशानियों को भी साझा किया।